प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने विश्व साइकिल दिवस पर महात्मा गांधी की तस्वीर साझा की

Posted On: 03 JUN 2022 9:57AM by PIB Delhi

पर्यावरण के लिए जीवन-शैली (लाइफ) की अवधारणा के संदर्भ में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साइकिल की सवारी करते हुए महात्मा गांधी की एक तस्वीर साझा की है। आज विश्व साइकिल दिवस है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

"पर्यावरण के लिए जीवन शैली (लाइफ)

आज विश्व साइकिल दिवस है और एक सतत एवं स्वस्थ जीवन-शैली जीने की प्रेरणा ग्रहण करने के लिए महात्मा गांधी से बेहतर कौन हो सकता है।"

 

 

*****

एमजी/ एमए/ एसकेएस



(Release ID: 1830689) Visitor Counter : 524