प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने केके के नाम से मशहूर प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
01 JUN 2022 12:30AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केके के नाम से मशहूर प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि उनके गीत सभी आयु वर्ग के लोगों की भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाते हैं।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
"केके के नाम से मशहूर प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने सभी आयु वर्ग के लोगों की भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को दर्शाया है। हम उन्हें उनके गीतों के माध्यम से हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"
*****
एमजी/एमए/एसकेएस
(रिलीज़ आईडी: 1829962)
आगंतुक पटल : 569
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam