प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया


पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 22 MAY 2022 10:21AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

"उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: पीएम @narendramodi"

"प्रधानमंत्री ने यूपी के सिद्धार्थनगर में हुई दुर्घटना में प्रत्येक जान गंवाने वाले के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"

*********

एमजी/एएम/जेक


(रिलीज़ आईडी: 1827336) आगंतुक पटल : 343
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam