सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

अंडमान और निकोबार द्वीप कनेक्टिविटी कार्यक्रम

Posted On: 13 APR 2022 12:15PM by PIB Delhi

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अंतिम स्थान तक पहुंचने की सोच के अनुरूप हम द्वीपों में निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए हर मौसम में सुरक्षित सड़कों का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001QRE5.jpg

श्री गडकरी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-4 के ब्योदनाबाद से फेरारगंज खंड का काम 2019 में पूरा हो गया था। उन्होंने कहा कि 170 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 26 किलोमीटर के इस खंड की परिकल्पना महत्वाकांक्षी अंडमान और निकोबार द्वीप कनेक्टिविटी कार्यक्रम के तहत की गई थी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TO77.jpg

 

 

मंत्री ने कहा कि इसने पोर्ट ब्लेयर से अंडमान जिले के अन्य शहरों तक पहुंच में सुधार और निर्बाध यातायात सुनिश्चित किया है। उन्होंने आगे कहा कि एनएच-4 यानी 'अंडमान ट्रंक रोड' द्वीपों की लाइफलाइन (जीवन रेखा) है व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003X4VL.jpg

*****

एमजी/एएम/एचकेपी/एसएस



(Release ID: 1816304) Visitor Counter : 384