नागरिक उड्डयन मंत्रालय
यूक्रेन के पड़ोसी देशों से विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा आज 410 भारतीयों को वापस लाया गया
विशेष उड़ानों से अब तक लगभग 18 हजार भारतीयों को वापस लाया जा चुका है
प्रविष्टि तिथि:
08 MAR 2022 4:54PM by PIB Delhi
'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीय नागरिकों को संकट से निकालने के लिए आज सुसेवा से 2 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा 410 भारतीयों को वापस लाया गया है। इसके साथ, 22 फरवरी, 2022 से शुरू हुई विशेष उड़ानों के माध्यम से लगभग 18 हजार भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। 75 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा वापस लाये गए भारतीयों की संख्या 15521 हो गयी है। आईएएफ ने ऑपरेशन गंगा के तहत 12 मिशन उड़ानों का परिचालन किया, जिनके माध्यम से 2467 यात्रियों को वापस लाया गया और 32 टन से अधिक राहत सामग्री पहुंचाई गयी।
नागरिक उड़ानों के अंतर्गत, 4575 यात्रियों को बुखारेस्ट से 21 उड़ानों द्वारा, 1820 यात्रियों को सुसेवा से 9 उड़ानों द्वारा, 5571 यात्रियों को बुडापेस्ट से 28 उड़ानों द्वारा, 909 यात्रियों को कोसिसे से 5 उड़ानों द्वारा, रेज़ज़ो से 11 उड़ानों द्वारा 2404 भारतीयों को और 242 व्यक्तियों को कीव से एक उड़ान द्वारा वापस लाया गया है।
एयरलाइन अनुसार डेटा इस प्रकार है:
|
एयरलाइंस
|
उड़ानों की संख्या
|
पीएएक्स
|
|
एयर एशिया
|
3
|
500
|
|
एयर इंडिया
|
14
|
3250
|
|
एयर इंडिया एक्सप्रेस
|
9
|
1652
|
|
गो फर्स्ट
|
6
|
1101
|
|
इंडिगो
|
34
|
7404
|
|
स्पाइसजेट
|
9
|
1614
|
|
कुल योग
|
75
|
15521
|
***
एमजी/एएम/जेके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1804855)
आगंतुक पटल : 195