प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आपरेशन गंगा की समीक्षा के लिये उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

प्रविष्टि तिथि: 28 FEB 2022 10:17PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतवासियों को वापस लाने के सम्बंध में चलाये जा रहे आपरेशन गंगा की समीक्षा करने के लिये एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस संदर्भ में यह आज प्रधानमंत्री की दूसरी बैठक थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी सरकारी मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही है, ताकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित हो सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चार वरिष्ठ मंत्रियों को अपने विशेष दूत के रूप में विभिन्न देशों में भेजने से फंसे हुये लोगों को निकालने के प्रयासों में तेजी आयेगी। यह कदम इस बात का परिचायक है कि सरकार इस मुद्दे को कितनी प्राथमिकता दे रही है।

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि यूक्रेन की सीमाओं की मानवीय परिस्थितियों से निपटने के लिये राहत सामग्री की पहली खेप कल यूक्रेन रवाना कर दी जायेगी।

भारत वसुधैव कुटुम्बकम् के सिद्धांत का पालन करता है, जिसका उल्लेख करते हुये प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यूक्रेन में फंसे पड़ोसी देशों और विकासशील देशों के लोगों की सहायता भी भारत करेगा। ये लोग भी सहायता मांग सकते हैं।

****

 

एमजी/एएम/एकेपी


(रिलीज़ आईडी: 1801994) आगंतुक पटल : 357
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam