PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 28 JAN 2022 5:29PM by PIB Delhi

 

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की अब तक 164.44 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
  • भारत में फिलहाल 21,05,611 सक्रिय मामले
  • सक्रिय मामले वर्तमान में 5.18 प्रतिशत
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 93.60 प्रतिशत
  • बीते 24 घंटे में 3,47,443 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,80,24,771 हुई
  • बीते 24 घंटे में देश में 2,51,209 नये मामले दर्ज किये गए
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 15.88 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 17.47 प्रतिशत
  • अब तक कुल 72.37 करोड़ जांच की गयी; बीते 24 घंटे में 15,82,307 जांच की गई

   #Unite2FightCorona                  #IndiaFightsCorona

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

*****

Description: Image

Description: Image

 

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 164.44 करोड़ से अधिक हुआ

बीते चौबीस घंटों में 57 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 93.60 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 2,51,209 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 21,05,611 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 17.47 प्रतिशत है

 

 

पिछले 24 घंटे में 57 लाख से अधिक खुराक (57,35,692) देने का साथ ही, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 164.44 करोड़ (1,64,44,73,216) से अधिक हो गया।

इस उपलब्धि को 1,79,63,318 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

टीके की कुल खुराक का कवरेज

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,94,126

दूसरी खुराक

98,43,955

एहतियाती खुराक

30,80,268

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,93,178

दूसरी खुराक

1,71,87,122

एहतियाती खुराक

32,72,230

15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

4,43,89,137

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

53,79,34,926

दूसरी खुराक

39,72,72,807

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

19,97,31,083

दूसरी खुराक

16,90,68,145

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

12,44,86,134

दूसरी खुराक

10,54,31,161

एहतियाती खुराक

39,88,944

एहतियाती खुराक

1,03,41,442

कुल

1,64,44,73,216

 

 

पिछले 24 घंटों में 3,47,443 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,80,24,771 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.60 प्रतिशत है

 

पिछले 24 घंटे में 2,51,209 नए मरीज सामने आए हैं।

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या वर्तमान में 21,05,611 है। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 5.18 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,82,307 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 72.37 करोड़ (72,37,48,555) जांच की गई हैं।

 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 17.47 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 15.88 प्रतिशत है।

 

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1793145

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 163.96 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 13 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

 

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(28 जनवरी, 2022 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

1,63,96,46,725

शेष टीके

13,00,84,651

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 163.96 करोड़ से अधिक (1,63,96,46,725) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकारी स्रोत (निशुल्क) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के जरिये प्रदान की गई हैं।

राज्यों के पास वैक्सीन की 13 करोड़ से अधिक (13,00,84,651) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1793143

 

ट्वीट लिंक्स:-

********

एमजी/एएम/एके



(Release ID: 1793439) Visitor Counter : 257