PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 27 JAN 2022 6:00PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 164 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
  • वर्तमान में 22,02,472 सक्रिय मामले
  • वर्तमान में सक्रिय मामले 5.46 प्रतिशत
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 93.33 प्रतिशत
  • बीते 24 घंटे में 3,06,357 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,76,77,328 हुई
  • बीते 24 घंटे में देश में 2,86,384 नये मामले दर्ज किये गए
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 19.59 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 17.75 प्रतिशत
  • अब तक कुल 72.21 करोड़ जांच की गयी, बीते 24 घंटे में 14,62,261 जांच की गई

#Unite2FightCorona                              #IndiaFightsCorona

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

******

Image

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004A12Z.jpg

 

 

कोविड-19 अपडेट

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 164 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

बीते चौबीस घंटों में 22 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 93.33 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 2,86,384 नए मामले सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 22,02,472

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 17.75 प्रतिशत है

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज दोपहर तक 164 करोड़ से अधिक हो गया है।

इस उपलब्धि को 1,78,47,482 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,93,820

दूसरी खुराक

98,37,436

 

प्रीकॉशन खुराक

29,87,993

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,92,579

दूसरी खुराक

1,71,74,064

 

प्रीकॉशन खुराक

31,02,620

15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

4,37,27,771

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

53,70,23,165

दूसरी खुराक

39,48,22,719

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

19,95,79,974

दूसरी खुराक

16,83,78,040

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

12,43,87,830

दूसरी खुराक

10,50,18,240

 

प्रीकॉशन खुराक

36,12,956

प्रीकॉशन खुराक

 

97,03,569

कुल

1,63,84,39,207

 

पिछले 24 घंटों में 3,06,357 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,76,77,328 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.33 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002W6ZT.jpg

पिछले 24 घंटे में 2,86,384 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003HM7L.jpg

वर्तमान में 22,02,472 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 5.46 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004H2CU.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,62,261 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 72.21 करोड़ (72,21,66,248) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 17.75 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 19.59 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005U1ST.jpg

 

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1792897

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 163.71 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 13.60 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(27 जनवरी, 2022 तक)

 

 

अब तक हुई आपूर्ति

1,62,73,06,725

 

शेष टीके

13,83,03,116

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 163.71 करोड़ से अधिक (1,63,71,18,725) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 13.60 करोड़ से अधिक (13,60,98,246) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1792893

 

राष्ट्रीय नियामक ने दो कोविड-19 टीकों कोवैक्सिन और कोविशील्ड को "सशर्त विपणन अधिकार" को मंजूरी दी

लंबे समय के अंतराल पर चल रहे नैदानिक परीक्षण डेटा और वैक्सीन के सुरक्षा डेटा को प्रस्तुत करने के लिए सशर्त है विपणन अधिकार

कोविन प्लेटफॉर्म और एईएफआई, एईएसआई पर दर्ज किए जाने वाले सभी टीकाकरणों की कड़ाई से निगरानी की जाएगी

 

राष्ट्रीय नियामक, भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने आज दो कोविड 19 टीकों कोवैक्सिन और कोविशील्ड को कुछ शर्तों के साथ विपणन अधिकार को मंजूरी दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने 19 जनवरी 2022 को वयस्क लोगों में शर्तों के साथ नई दवा की अनुमति देने के लिए आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग से टीकों की स्थिति के उन्नयन (अपग्रेडेशन) की सिफारिश की थी।

कोविड-19 के प्रबंधन में भारत सरकार द्वारा अपनाया गया सक्रिय और कुशल दृष्टिकोण उसकी रणनीति की विशिष्टता रही है। देश में दो कोविड-19 टीकों को सशर्त विपणन अधिकार के लिए डीसीजीआई द्वारा दी गई नवीनतम स्वीकृति उस मुस्तैदी और समयबद्धता को दर्शाती है जिसके साथ देश की सार्वजनिक प्रतिक्रिया रणनीति और निर्णय लेने वाले तंत्र ने महामारी के दौरान उभरती जरूरतों का जवाब दिया।

यहां ध्यान दिया जाना चाहिए कि वैश्विक कड़े नियामक प्राधिकरणों में से केवल यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) यूके की मेडिसिन और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने फाइजर और एस्ट्राजेनेका को क्रमशः उनके कोविड-19 टीकों के लिए "सशर्त विपणन अधिकार" प्रदान किया है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1793033

 

ट्वीट लिंक

******

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1793048) Visitor Counter : 238