स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 144.54 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं


बीते चौबीस घंटों में 66 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.36 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 16,764 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 91,361 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.89 प्रतिशत), बीते 47 दिनों से 1 प्रतिशत से कम

प्रविष्टि तिथि: 31 DEC 2021 9:51AM by PIB Delhi

 पिछले 24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 144.54 करोड़ (1,44,54,16,714) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,54,27,550 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,87,564

दूसरी खुराक

97,08,297

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,85,606

दूसरी खुराक

1,68,89,042

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

49,88,95,079

दूसरी खुराक

33,05,31,530

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

19,43,82,386

दूसरी खुराक

15,00,28,450

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

12,13,19,090

दूसरी खुराक

9,48,89,670

कुल

 

1,44,54,16,714

 

पिछले 24 घंटों में 7,585 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,66,363 हो गई है। 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.36 % है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 186 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे में 16,764 नए मरीज सामने आए हैं।

 

वर्तमान में 91,361 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.26 प्रतिशत हैं।  

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,50,837 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.78 करोड़ (67,78,78,255) जांच की गई हैं। 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.89 प्रतिशत है जो पिछले 47 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.34 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 88 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 123 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

 

*****

एमजी/एएम/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1786482) आगंतुक पटल : 394
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Malayalam