स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 143.83  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं


 बीते चौबीस घंटों में 63 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.38 प्रतिशत

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 82,402 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.76 प्रतिशत), बीते  46 दिनों से 1 प्रतिशत से कम

Posted On: 30 DEC 2021 9:42AM by PIB Delhi

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 143.83 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

 बीते चौबीस घंटों में 63 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.38 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 13,154 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 82,402 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.76 प्रतिशत), बीते 46 दिनों से 1 प्रतिशत से कम

 

पिछले 24 घंटों में 63,91,282 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 143.83 करोड़ (1,43,83,22,742) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,53,47,226 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,87,375

दूसरी खुराक

97,01,876

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,85,386

दूसरी खुराक

1,68,75,942

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

49,76,01,405

दूसरी खुराक

32,67,56,163

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

19,40,91,039

दूसरी खुराक

14,90,18,597

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

12,11,54,096

दूसरी खुराक

9,43,50,863

कुल

 

1,43,83,22,742

 

पिछले 24 घंटों में 7,486 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,58,778 हो गई है। 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.38 % है।

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 63 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे में 13,154 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 82,402 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.24 प्रतिशत हैं।  

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,99,252 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.64 करोड़ (67,64,45,395) जांच की गई हैं। 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.76 प्रतिशत है जो पिछले 46 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.10 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 87 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 122 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। 

*****

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1786239) Visitor Counter : 318