प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी

Posted On: 25 DEC 2021 9:34AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर लोगों को बधाई दी है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

सभी को क्रिसमस की बधाई! हम ईसा मसीह के जीवन और उनके महान उपदेशों को याद करते हैं, जिसमें सेवाभाव, करुणा और विनम्रता को सबसे अधिक महत्त्व दिया गया है। सब स्वस्थ और समृद्ध हों। हर तरफ शांति हो।

****

एमजी/एएम/एकेपी



(Release ID: 1785064) Visitor Counter : 307