स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 133.88 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं


बीते चौबीस घंटों में लगभग 67 लाख टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.37 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

पिछले 24 घंटों में 5,784 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 88,993 है,563 दिनों में सबसे

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.68 प्रतिशत), बीते  30 दिनों से 1 प्रतिशत से कम

Posted On: 14 DEC 2021 10:05AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों में 66,98,601 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 133.88 करोड़ (1,33,88,12,577) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,40,27,706 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,85,716

दूसरी खुराक

96,07,316

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,83,175

दूसरी खुराक

1,67,05,166

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

47,99,75,178

दूसरी खुराक

27,39,51,712

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

18,99,59,003

दूसरी खुराक

13,45,40,063

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,87,51,430

दूसरी खुराक

8,65,53,818

कुल

 

1,33,88,12,577

 

पिछले 24 घंटों में 7,995 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,41,38,763 हो गई है।

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.37 % है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002B14W.jpg

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 47 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 5,784 नए मरीज सामने आए हैं। 571 दिनों में सबसे कम मामले सामने आए।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UOPT.jpg

 

वर्तमान में 88,993 सक्रिय रोगी हैं,ये 563 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.26 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004H53P.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,50,482 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 65.76 करोड़ (65,76,62,933) जांच की गई हैं।

 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.68 प्रतिशत है जो पिछले 30 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.58 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 71 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 106 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005WNXY.jpg

 

*****

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1781213) Visitor Counter : 355