PIB Backgrounder
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 30 NOV 2021 5:30PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 123.25 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.35 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सर्वोच्च
  • बीते 24 घंटे में 10,116 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,40,18,299 हुई
  • बीते 24 घंटे में देश में 6,990 नये मामले दर्ज किये गए,551 दिनों में सबसे कम
  • भारत में फिलहाल 1,00,543 सक्रिय मामले, 546 दिनों में सबसे कम
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.29 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.69 प्रतिशत, पिछले 57 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.84 प्रतिशत, पिछले 16 दिनों से 1 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 64.13 करोड़ जांच की गयी

 

#Unite2FightCorona                                    #IndiaFightsCorona

 

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

******

 

Image

Image

 

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का समग्र कवरेज 123.25 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों में 78.80 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.35 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 6,990 दैनिक नये मामले दर्ज

भारत का सक्रिय केसलोड 1,00,543 है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (0.84 प्रतिशत) पिछले 16 दिनों से एक प्रतिशत से कम पर कायम

 

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 78,80,545 खुराकें लगाने के साथआज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 123.25 करोड़(1,23,25,02,767) के पार पहुंच गया। इसे 1,28,09,178 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,83,687

दूसरी खुराक

94,85,995

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,78,712

दूसरी खुराक

1,64,79,024

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

45,75,06,390

दूसरी खुराक

22,16,02,481

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

18,44,67,641

दूसरी खुराक

11,98,73,688

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,55,24,746

दूसरी खुराक

7,88,00,403

योग

1,23,25,02,767

 

पिछले 24 घंटों में 10,116 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,40,18,299 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.35 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ILV9.jpg

लगातार 156 दिनों से 50  हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 6,990 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VGAJ.jpg

इस समय सक्रिय केसलोड 1,00,543 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.29 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0036X4X.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 10,12,523 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 64.13 करोड़ से अधिक 64,13,03,848 जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 0.84 प्रतिशत है, जो पिछले 16 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 0.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। वह भी पिछले 57 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 92 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004KCVA.jpg

 

 

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1776388

 

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 वैक्सीन की उपलब्धता पर अपडेट

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 137 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध कराई गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास वैक्सीन की 22.70 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद


केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीकों की सर्व-उपलब्धता का नया दौर 21 जून, 2021 से शुरू किया गया है। टीकाकरण अभियान को अधिक से अधिक वैक्सीन की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की गई, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

वैक्सीन की खुराक

 

(30 नवंबर, 2021 तक)

 

अब तक हुई आपूर्ति

 

1,37,71,08,100

 

अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध

 

 

22,70,98,006

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 137 करोड़ से अधिक (1,37,71,08,100) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकारी स्रोत (नि:शुल्क) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के जरिये प्रदान की गई हैं।

राज्यों के पास वैक्सीन की 22.70 करोड़ से अधिक (22,70,98,006) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1776346

 

नए कोविड 19 वेरिएंट (ओमिक्रॉन) पर डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मद्देनजर केंद्र ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की

ओमिक्रॉन वेरिएंट आरटीपीसीआर और आरएटी से बच नहीं सकता; राज्यों को ऐसे किसी भी मामले की शीघ्र पहचान के लिए जांच में तेजी लाने की सलाह दी गई

राज्यों को मजबूत बुनियादी ढांचे, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और स्टॉक, जांचा-परखा होम
पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए "हर घर दस्तक" टीकाकरण अभियान 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण ने आज यहां नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल की उपस्थिति में विभिन्न देशों में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के फैलने की खबर के बीच कोविड -19 सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया उपायों और तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में श्री राजीव बंसल, सचिव, एमओसीए; डॉ. बलराम भार्गव, सचिव (स्वास्थ्य अनुसंधान) और डीजी आईसीएमआर; डॉ. सुजीत के सिंह,निदेशक,एनसीडीसी; राज्य स्वास्थ्य सचिव, प्रबंध निदेशक (एनएचएम), विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रतिनिधि, आप्रवासन ब्यूरो (बीओआई),राज्य हवाई अड्डे के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी (एपीएचओ) और राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एक बार फिर कहा कि कोविड 19 के नए वैरिएंट के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संशोधित दिशा-निर्देशों और सलाहों को राज्यों के साथ साझा कर दिया गया है। उन्होंने राज्यों को सलाह दी कि वे अपने सुरक्षा उपायों को ढीला न पड़ने दें और विभिन्न हवाई अड्डों, बंदरगाहों और भूमि सीमा पार से देश में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखें।

राज्यों को विशेष रूप से निम्नलिखित सलाह दी गई है

  • अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों पर प्रभावी निगरानी रखना: "एट रिस्क" यानी जोखिम वाले देशों से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के नमूनों का परीक्षण पहले ही दिन और 8वें दिन फिर दुबारा परीक्षण किए जाने की जरूरत है। जोखिम वाले देशों के अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे आरटी-पीसीआर परीक्षण की रिपोर्ट आने तक हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा करने की तैयारी कर लें और पहले से कोई कनेक्टिंग फ़्लाइट बुक न करें।
  • राज्यों को जीनोम अनुक्रमण के लिए सभी पॉजिटीव नमूने इंसाकोग प्रयोगशालाओं (राज्यों के साथ मैप किए गए) को तुरंत भेजने की सलाह दी गई। राज्य पॉजिटीव लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और उनपर 14 दिनों तक नजर रखने का काम करेंगे।
  • परीक्षण में वृद्धि: परीक्षण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करें और परीक्षण दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करें। राज्य आरटी-पीसीआर अनुपात को बनाए रखते हुए प्रत्येक जिले में पर्याप्त परीक्षण सुनिश्चित करेंगे।
  • हॉटस्पॉट की प्रभावी निगरानी: उन क्षेत्रों की निरंतर निगरानी जहां हाल ही में पॉजिटीव मामले ज्यादा आए थे। जीनोम अनुक्रमण के लिए सभी पॉजिटीव नमूनों को तेजी से नामित इंसाकोग लैब में भेजना।
  • घर में पृथकवास यानी होम आइसोलेशन के मामलों की प्रभावी और नियमित निगरानी जोखिम वाले देशों से आए यात्रियों के घरों में जाकर करना होगा। 8वें दिन के परीक्षण में निगेटीव रिपोर्ट वाले यात्रियों की स्थिति की भी राज्य प्रशासन उनके घर जाकर निगरानी करेगा।
  • स्वास्थ्य अवसंरचना का संवर्धन सुनिश्चित करना: स्वास्थ्य अवसंरचना (आईसीयू, ओ2 बेड, वेंटिलेटर, आदि की उपलब्धता) की तैयारी सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों और बाल चिकित्सा मामलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ईसीआरपी-II को लागू करना। लॉजिस्टिक्स, दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडरों आदि की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वीकृत पीएसए संयंत्रों का शीघ्र कार्यान्वयन शुरू करना।
  • सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के विवरण सहित पॉजिटीव पाए गए यात्रियों की सूची के लिए एपीएचओ के साथ समन्वय करें और प्रभावी निगरानी के लिए उनके समर्थन को मजबूत करें।
  • राज्य प्रशासन, बीओआई अधिकारियों, एपीएचओ, पोर्ट स्वास्थ्य अधिकारियों (पीएचओ) और भूमि सीमा पार करने वाले अधिकारियों (एलबीसीओ) के बीच प्रभावी और समय पर समन्वय पर जोर दिया जाए।

 

  • राज्यों को आज मध्यरात्रि से प्रभावी होने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देशों के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए बीओआई, एपीएचओ, पीएचओ और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने की सलाह दी है।
  • देश में किसी भी वीओसी के प्रसार का पता लगाने और उसे रोकने के लिए राज्य निगरानी अधिकारी द्वारा दैनिक निगरानी,​​विशेष रूप से पॉजिटीव मामलों के किसी भी हाल के समूहों की, जरूरी है।
  • साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के माध्यम से जनता के साथ साझा किए जाने वाले विलय के परिदृश्य पर साक्ष्य और विज्ञान आधारित जानकारी के नियमित प्रसार पर फिर से जोर दिया गया।

नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ. वी. के. पॉल ने नए कोविड 19 वैरिएंट के कथित रूप से उभरने को "महामारी के भीतर महामारी" करार देते हुए कहा कि देश कोविड19 के प्रबंधन के अपने ज्ञान में समृद्ध है। उन्होंने फिर से कोविड के उपयुक्त व्यवहार के निरंतर महत्व को रेखांकित करते हुए बड़ी सभाओं से परहेज करने और टीकाकरण में तेजी लाने पर जोर दिया। कोविड19 से बचने के लिए शक्तिशाली उपाय के रूप में टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए"हर घर दस्तक" टीकाकरण अभियान को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसका उद्देश्य 100% पहली खुराक पूरा करना और और दूसरी खुराक के टीकाकरण को भी जल्द पूरा करना है। राज्यों को सलाह दी गई है कि वे कोविड 19 टीकाकरण की गति और कवरेज में तेजी लाएं।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1776489

**********

एमजी/एएम/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1776669) आगंतुक पटल : 354
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati