प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमले की निंदा की

प्रविष्टि तिथि: 13 NOV 2021 6:31PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने आज शहीद हुए जवानों और उनके परिजनों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

"मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं उन सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं जो आज शहीद हुए हैं। उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।"

**********

एमजी/एएम/केसीवी/वाईबी

 

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1771503) आगंतुक पटल : 443
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam