PIB Backgrounder
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
05 NOV 2021 5:36PM by PIB Delhi
- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 107.70 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
- बीते 24 घंटे में देश में 12,729 नये मामले दर्ज किये गए
- संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.23 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सर्वोच्च
- बीते 24 घंटे में 12,165 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,37,24,959 हुई
- सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.43 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
- भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,48,922
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.90 प्रतिशत, पिछले 32 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.25 प्रतिशत, पिछले 42 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
- अब तक कुल 61.30 करोड़ जांच की गयी
|
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
PRESS INFORMATION BUREAU
MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING
GOVERNMENT OF INDIA
*******
कोविड-19 अपडेट
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 107.70 करोड़ के पार
मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अब तक सर्वाधिक है
पिछले 24 घंटों में 12,729 दैनिक नये मामलेसामने आए
भारत का सक्रिय केसलोड 1,48,922 है
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.25 प्रतिशत) पिछले 42 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर कायम
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 5,65,276 खुराक लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 107.70 करोड़ (1,07,70,46,116) के पार पहुंच गया। इसे 1,08,69,517 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
|
समग्र वैक्सीन कवरेज
|
|
|
|
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,79,485
|
|
|
दूसरी खुराक
|
92,51,816
|
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,83,72,277
|
|
|
दूसरी खुराक
|
1,60,01,188
|
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
42,28,21,083
|
|
|
दूसरी खुराक
|
14,80,13,602
|
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
17,59,50,688
|
|
|
दूसरी खुराक
|
9,82,24,169
|
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
11,03,79,297
|
|
|
दूसरी खुराक
|
6,76,52,511
|
|
|
कुल
|
1,07,29,66,315
|
| |
|
|
|
|
पिछले 24 घंटों में 12,165 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,37,24,959 है।
परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.23 प्रतिशत है।
लगातार 131 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
पिछले 24 घंटों में कुल 12,729 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।
इस समय सक्रिय केसलोड 1,48,922 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.43 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 6,70,847 जांच की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 61.30 करोड़ से अधिक (61,30,17,614) जांचें की गईं हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.25 प्रतिशत है, जो पिछले 42 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.90 प्रतिशत है। वह भी पिछले 32 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 67 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1769549
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 116.50 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 15.54 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
|
|
|
वैक्सीन की खुराकें
|
(5 नवंबर, 2021 तक)
|
|
|
|
|
अब तक हुई आपूर्ति
|
1,16,50,39,765
|
|
शेष टीके
|
15,54,54,451
|
|
|
|
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 116.50 करोड़ से अधिक (1,16,50,39,765) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 15.54 करोड़ से अधिक (15,54,54,451) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1769433
महत्वपूर्ण ट्वीट
**********
एमजी/एएम/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1769577)
आगंतुक पटल : 331