स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 107.70 करोड़ के पार
मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अब तक सर्वाधिक है
पिछले 24 घंटों में 12,729 दैनिक नये मामलेसामने आए
भारत का सक्रिय केसलोड 1,48,922 है
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.25 प्रतिशत) पिछले 42 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर कायम
Posted On:
05 NOV 2021 11:00AM by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 5,65,276 खुराकलगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 107.70 करोड़ (1,07,70,46,116) के पार पहुंच गया। इसे 1,08,69,517 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,79,485
|
दूसरी खुराक
|
92,51,816
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,83,72,277
|
दूसरी खुराक
|
1,60,01,188
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
42,28,21,083
|
दूसरी खुराक
|
14,80,13,602
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
17,59,50,688
|
दूसरी खुराक
|
9,82,24,169
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
11,03,79,297
|
दूसरी खुराक
|
6,76,52,511
|
कुल
|
1,07,70,46,116
|
पिछले 24 घंटों में 12,165 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,37,24,959 है।
परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.23 प्रतिशत है।

लगातार 131दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
पिछले 24 घंटों में कुल 12,729 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

इस समय सक्रिय केसलोड 1,48,922 है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.43 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 6,70,847जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 61.30 करोड़ से अधिक (61,30,17,614) जांचें की गईं हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.25 प्रतिशत है, जो पिछले 42 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.90 प्रतिशत है। वह भी पिछले 32 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 67 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

****
एमजी/एएम/एसकेएस/ओपी
(Release ID: 1769549)
Visitor Counter : 462