उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने दीपावली की पूर्व-संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 03 NOV 2021 3:27PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने दीपावली की पूर्व-संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

उनके संदेश के मूल पाठ निम्नानुसार है-

प्रकाश पर्व - दीपावली के पावन अवसर पर मैं अपने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।

पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ मनायी जाने वाली दीपावली का संबंध चौदह वर्ष के वनवास के बाद माँ सीता और लक्ष्मण के साथ श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने से है। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक यह त्योहार श्रीराम के जीवन के महान आदर्शों में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।

श्रीराम हमारी संस्कृति में सत्य, धर्म, साहस और करुणा के अवतार हैं। 'मर्यादा पुरुषोत्तम' को आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, अपराजेय योद्धा और सभी के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में पूजा जाता है।

दीपावली के उत्सव में समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है।

मेरी कामना है कि हमारे जीवन में प्रकाश, सद्भाव, समृद्धि और शांति लेकर आने वाला यह त्योहार हमारे जीवन को अधिक संपन्न बनाने के लिए एक नए उत्साह का संचार करे और हमारे आस-पास के लोगों के लिए खुशियां लेकर आए।”  

******

एमजी/एएम/एसकेएस/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 1769230) आगंतुक पटल : 331
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Malayalam