संस्‍कृति मंत्रालय

नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा किए गए आजाद हिंद सरकार के गठन की वर्षगांठ मनाई गई भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए

Posted On: 22 OCT 2021 3:41PM by PIB Delhi

मुख्य बिंदु:

  • इस उपलक्ष्य में आयोजितकार्यक्रमों में जनभागीदारी के विचार को मूर्त रूप देते हुए आईएनए के पूर्व सैनिकों, स्कूली छात्रों, स्थानीय समुदायों और अन्य लोगों ने भाग लिया।
  • ओडिशा, मणिपुर, नगालैंड समेत कई राज्यों में कार्यक्रम आयोजितकिया गया।
  • गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा किया था और क्षेत्र के साथ नेताजी के घनिष्ठ संबंधों का जश्नमनाने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया था।
  • इस अवसर पर सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्तनेआईएनए स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की .

आजादी का अमृत ​​महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में, नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वाराकिए गएआजाद हिंद सरकार के गठन की वर्षगांठ मनाने के लिए भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में 21 अक्टूबर को और उसके बाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकार के समग्रदृष्टिकोण को जीवंत करते हुए, संस्कृति मंत्रालय के नेतृत्व में भारत के विभिन्न मंत्रालयों, राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की भागीदारी के साथ विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक इलाकोंमें एक एकीकृत कार्यक्रम कैलेंडर का आयोजनका किया गया।

इनकार्यक्रमों में जनभागीदारी के विचार को मूर्त रूप देते हुए आईएनए के पूर्व सैनिकों, स्कूली छात्रों, स्थानीय समुदायों और अन्य लोगों ने भाग लिया।

    1. मणिपुर (मोइरांग)

मणिपुर में मोइरांगवह जगह है जहां भारतीय राष्ट्रीय सेना ने पहली बार 14 अप्रैल, 1944 को भारतीय धरती पर तिरंगा फहराया था। 19-22 अक्टूबर के बीच आईएनए परिवार यात्रा का आयोजन किया गया। आईएनए की विचारधारा को दर्शाने वाले और उसके गीतों से सजे देशी नृत्य रूपों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विशेष स्मरणोत्सव के लिए स्मारक भवन को रोशन किया गया था। मोइरांग में रिकॉर्ड किए गए,संस्कृति मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से संकलित आईएनए गीतयहां देखे जा सकते हैं। (Watch here

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0014LTM.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UZV8.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003CAK3.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0048AAN.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005TM5Z.jpg

    1. नगालैंड

आजाद हिंद सरकार के गठन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नगालैंड के रुजाझो गांव में संस्कृति मंत्रालय के पूर्वी क्षेत्र और उत्तर पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्रों नेसांस्कृतिक कार्यक्रमआयोजित किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1940 के दशक में इस गांव में रहे थे। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी और आईएनए की भूमिका को याद किया गया औरस्थानीय समुदाय ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की।

 

ImageImage

    1. उड़ीसा

कटक नेताजी का जन्म स्थल है। ओडिशा में आयोजित कार्यक्रमों में एनसीसी कैडेटों द्वारा साइकिल रैलियां, नेताजी परसेमिनार, राज्य संग्रहालय में प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोड शो आदि शामिल थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009HBMN.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010QC97.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image011VPH6.jpg

 

    1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा किया और क्षेत्र के साथ नेताजी के घनिष्ठ संबंधों का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया था। अधिक विवरण यहांदेख सकते हैं (https://pib.gov.in/PressReleasePage.)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image012E44Q.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image013B5K6.jpg

 

    1. पश्चिम बंगाल

पूर्वी अंचल सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी)द्वारा टैगोर और नेताजी के अनूठे संबंधों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0149HU1.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image015DWK2.jpg

कार्यक्रम में टैगोर द्वारा रचित नाटक ताशेरदेश का मंचन भी किया गया। यह नाटक उन्होंने नेताजी को समर्पित किया था। (TasherDesh)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image016KK6R.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image017TUW7.jpg

सुभाष ग्राम, कोडलिया स्थित नेताजी के पैतृक घर पर विशेष रूप से तैयार एक नृत्य प्रस्तुति रिकॉर्ड किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image018VCEG.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image019S3CA.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image020IOEX.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image021B1Z3.jpg

 

    1. संस्कृति मंत्रालय

पोडकास्ट का शुभारंभ - ऑडियो कहानियां 'ज़रा याद करो कुर्बानी’ Podcast Trailer

यह पॉडकास्ट श्रृंखला उन व्यक्तियों और आंदोलनों को एक श्रद्धांजलि है जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिनमें से कुछ को स्वतंत्रता आंदोलन की पारंपरिक गाथा में जगह नहीं मिली। उनके बलिदानों के सम्मान के रूप में, भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में इन वीरों की वीरता और वीरता की कहानियों को याद करके उन्हें सलाम करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

May be an image of one or more people and text

नेताजी की पेटिंग का डिजिटल संग्रह (Netaji Paintings)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image023LZ9S.jpg

 

लाल किले पर आयोजित समारोह (लाल किले पर कार्यक्रम)(Red Fort Event)

संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी आज लाल किले पर आजाद हिंद सरकार की 78वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर जनरल बख्शी, एसएम, बीएसएम (सेवानिवृत्त) द्वारा लिखी किताब 'बोस: द मिलिट्री डायमेंशन: द मिलिट्री हिस्ट्री ऑफ आईएनए एंड नेताजी' का भी विमोचन किया गया।

 

Image

Image

Image

 

    1. विदेश मंत्रालय
  • मलेशिया

मलेशिया स्थित भारतीय उच्चायोगने 18 अक्टूबर, 2021 को रॉयल सेलांगोर क्लब में एक हाइब्रिड ईवेंट(वर्चुअल और लाइव कार्यक्रमों का मिश्रण) आयोजित किया। समारोह का आयोजन नेताजी सर्विस सेंटर, नेताजी वेलफेयर फाउंडेशन, मलेशिया-इंडिया हेरिटेज ग्रुप, मलेशियाई बंगाली एसोसिएशन, केलाबरेकरियासी अभिजान और रॉयल सेलांगोर क्लब के साथ साझेदारी में किया गया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image027YM5N.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image028BPUD.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image029UMQ2.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image030QHAS.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image031AX83.jpg

समारोह का स्थान ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि रॉयल सेलांगोर क्लब सेलांगोर पडांग (दातारन मर्डेका या इंडिपेंडेंस स्क्वायर) के निकट स्थित है, जहां से सितंबर 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस नेअपनेहजारों अनुयायियों को एक उत्साहजनक संबोधन के साथ युवाओं को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित कियाथा। इस कार्यक्रम में उपस्थित महत्वपूर्ण लोगों में आईएनए के चार पूर्व सैनिकशामिल थे, जिन्होंने इस कार्यक्रम में बात भी की। कार्यक्रम के दौरान, समारोह में सीधे उपस्थिति नहीं हो पाए आईएनए के अन्य पूर्व सैनिकों और झांसीकी रानीरेजिमेंट की पूर्व महिला सैनिकोंके साक्षात्कार के अंशभी दिखाए गए।

  • सिंगापुर 

सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्तनेआईएनए स्मारक पर पुष्पांजलि दी। 21 अक्टूबर, 1943 को नेताजी ने आजाद हिंद सरकार के गठन की घोषणा की थी, जिसने सिंगापुर से 11 मंत्रियों और इंडियन नेशनल आर्मीके आठ प्रतिनिधियों के साथ काम करना शुरू किया था। (सिंगापुर में कार्यक्रम)

(Event in Singapore)

 

Image https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image033Q7OH.jpg

8. शिक्षा मंत्रालय

भारत में पूरे देश के स्कूलों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित विशेष सभाएं आयोजित की गईं। बच्चों ने नेताजी और आईएनए की सैनिकोंकी तरह कपड़े पहने और आईएनए का प्रसिद्ध कदमतालगीत ‘कदम कदम बढ़ाएजा’को उत्साहपूर्वक गाते हुए कार्यक्रम में भाग लिया।

Image

पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन मंत्रालय द्वारा ‘द लेगेसी ऑफ फ्रीडम’ नामक विशेष रूप से बनाया गया एक ब्रोशरजारी किया गयाजिसमें उन जगहों की खास जानकारी दी गयी है, जहां नेताजी अपने आंदोलन के दौरान गए थे। (ब्रोशर)।(Brochure)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image035VUKZ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image036GQXN.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image037WVOJ.jpg

नेताजी की स्मृति का जश्न मनाया जाना निरंतर रूप से चलने वाली एक पहल है और 23 जनवरी, 2022 को नेताजी की जयंती पर एक भव्य समारोह के आयोजन के साथ इसका समापन होगा।

************

एमजी/एएम/पीके/वाईबी

 



(Release ID: 1765840) Visitor Counter : 537