उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

किसानों को उनके धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में लगभग 11099.25 करोड़ रुपये प्राप्त हुए


खरीफ विपणन सत्र 2021-22 के तहत अब तक 56.62 एलएमटी से अधिक धान की खरीद हो चुकी है

चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में धान की खरीद जारी है

प्रविष्टि तिथि: 18 OCT 2021 4:04PM by PIB Delhi

खरीफ विपणन सत्र 2021-22 में दिनांक 17 अक्टूबर 2021 तक 56.62 एलएमटी से अधिक धान खरीदा गया है। चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में धान की खरीद हुई है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2021-22 हाल ही में शुरू हुआ था और इससे 371919 किसानों को 11,099.25 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ लाभ प्राप्त हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001SZDZ.png

 

एमजी/एएम/एनके/एसएस

 


(रिलीज़ आईडी: 1764702) आगंतुक पटल : 893
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi , Bengali , Telugu , Malayalam