राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
12 OCT 2021 4:10PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा:
“दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
देवी दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं और वे नारी शक्ति का दैवीय रूप भी हैं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है। मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप जीवन के साथ प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाते हैं।
आइए, इस त्योहार के अवसर पर हम एक ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प करें, जहां समाज में महिलाओं को पहले से अधिक सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण में उन्हें बराबरी की भागीदारी प्राप्त हो।
मेरी ईश्वर से कामना है कि हर्षोल्लास भरे इस पर्व से देशवासियों के बीच शांति, भाईचारे और एकता की भावना और सशक्त हो तथा हम सभी देश की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर काम करते रहें।“
राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें –
***
एमजी/एएम/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1763265)
आगंतुक पटल : 384