प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने महामहिम फुमियो किशिदा को जापान के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2021 5:42PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री महामहिम फुमियो किशिदा से बात की और उन्हें जापान के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा:
“जापान के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर महामहिम फुमियो किशिदा को बधाई देने के लिए उनसे बात की। मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने व भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
***
एमजी/एएम/आर
(रिलीज़ आईडी: 1762239)
आगंतुक पटल : 292
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam