सूचना और प्रसारण मंत्रालय
प्रसार भारती के साथ मनाएं नवरात्रि
त्योहारों के मौसम के लिए विशेष कार्यक्रम, लाइव कवरेज और बहुत कुछ की तैयारी
प्रविष्टि तिथि:
05 OCT 2021 5:13PM by PIB Delhi
लोगों के नवरात्रि का जश्न मनाने के लिए तैयार होने के साथ त्योहारों के मौसम की शुरुआत के उपलक्ष्य में, प्रसार भारती नेटवर्क आपके लिए विशेष कार्यक्रम, लाइव कवरेज और उत्सव के मूड को बढ़ाने के लिए बहुत कुछ ला रहा है। आपके जश्न का हिस्सा बनने के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी बहुत सारी आकर्षक सामग्री- भक्ति और मनोरंजन- का प्रसारण करेंगे।
पूरी नवरात्रि के दौरान, दूरदर्शन आपके लिए देश भर के विभिन्न स्थानों से दुर्गा पूजा एवं आरती का सीधा प्रसारण करेगा। इनमें कोलकाता के प्रसिद्ध 'महालया' और तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम शामिल हैं। आप दूरदर्शन पर अयोध्या में होने वाली अयोध्या की रामलीला को लाइव भी देख सकते हैं। छह से 15 अक्टूबर तक डीडी नेशनल पर रामचरितमानस के रोजाना दो एपिसोड भी दिखाए जाएंगे।
दूरदर्शन पर नवरात्रि के विशेष कार्यक्रमों की सूची:
|
कार्यक्रम का नाम
|
अवधि
|
समय
|
|
आरती–छतरपुर मंदिर से सीधा प्रसारण
|
06 से 15 अक्टूबर, 2021
|
सुबह छह बजे
|
|
आरती-झंडेवालान मंदिर से सीधा प्रसारण
|
06 से 15 अक्टूबर, 2021
|
सुबह साढ़े छह बजे
|
|
कोलकाता के महालया से
|
06 अक्टूबर, 2021 को
|
सुबह सात बजे से आठ बजे तक
|
|
कनक दुर्गा देवी की कुमकुम पूजा और अलंकारम - विजयवाड़ा से सीधा प्रसारण
|
07 से 11 अक्टूबर, 2021
|
सुबह सात बजे
|
|
कोलकाता से दुर्गा पूजा का सीधा प्रसारण
|
12 से 15 अक्टूबर, 2021
|
सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक
|
|
रामचरितमानस – दो ऐपिसोड
|
06 से 15 अक्टूबर, 2021
|
सुबह आठ बजे
|
|
श्री वेंकटेश्वर स्वामी नवरात्रि ब्रह्मोत्सवम - तिरुपति से सीधा प्रसारण
|
08 से 15 अक्टूबर, 2021
|
सुबह नौ बजे
|
|
रामचरितमानस – दो ऐपिसोड
|
06 से 15 अक्टूबर, 2021
|
दोपहर दो बजे
|
|
झंडेवालान और छतरपुर मंदिर की प्रात:कालीन आरती का दोबारा प्रसारण
|
06 से 15 अक्टूबर, 2021
|
दोपहर तीन बजे
|
|
दुर्गोत्सव के अवसर पर फीचर फिल्में
|
08 से 15 अक्टूबर, 2021
|
शाम चार बजे
|
|
अयोध्या की रामलीला- अयोध्या से सीधा प्रसारण
|
06 से 15 अक्टूबर, 2021
|
शाम सात बजे से रात दस बजे तक
|
पूरे देश में आकाशवाणी का विशाल नेटवर्क विभिन्न स्थानों से विभिन्न नवरात्रि विशेष कवरेज और कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा। महालया के अवसर पर छह अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम 'महिषासुर मर्दिनी' का प्रसारण हिन्दी/संस्कृत में सुबह चार बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक इंद्रप्रस्थ, एफएम गोल्ड और आकाशवाणी लाइव न्यूज 24*7 पर किया जाएगा। 'महिषासुर मर्दिनी' का बांग्ला संस्करण एफएम रेनबो नेटवर्क और राजधानी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।
आकाशवाणी और दूरदर्शन की ये सभी ऑडियो-विजुअल सामग्री प्रसार भारती के न्यूज ऑन ए आई आर ऐप पर उपलब्ध होगी और हमारे यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम की जाएगी।
न्यूज ऑन ए आई आर ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। इसके माध्यम से दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नवरात्रि से संबंधित सभी कार्यक्रमों और कवरेज को एक ही जगह पर देखा जा सकता है।

***
एमजी/एएम/पीके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1761220)
आगंतुक पटल : 657