वित्‍त मंत्रालय

सितम्‍बर 2021 में जीएसटी राजस्व संग्रह


सितम्‍बर 2021, महीने में सकल जीएसटी राजस्‍व संग्रह 1,17,010 करोड़ रुपये रहा

Posted On: 01 OCT 2021 11:42AM by PIB Delhi

सितम्‍बर, 2021 में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,17,010 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सीजीएसटी 20,578 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 26,767 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 60,911 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 29,555 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) 8,754 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 623 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में सीजीएसटी के लिए 28,812 करोड़ रुपये और आईजीएसटी से एसजीएसटी के लिए 24,140 करोड़ रुपये का निपटान किया है। सितम्‍बर 2021 में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकारों द्वारा अर्जित कुल राजस्‍व सीजीएसटी के लिए 49,390 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 50,907 करोड़ रुपये है।

सितम्‍बर 2021 महीने के लिए राजस्व संग्रह पिछले साल के इसी महीने में संग्रह किए गए जीएसटी राजस्व के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल की इसी अवधि के दौरान इन स्रोतों से प्राप्‍त राजस्‍व की तुलना में इस महीने के दौरान वस्तुओं के आयात से प्राप्‍त राजस्व 30 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से प्राप्‍त राजस्‍व 20 प्रतिशत अधिक रहा है। सितम्‍बर 2020 में राजस्‍व, सितम्‍बर 2019 में हुए 91,916 करोड़ रुपये की तुलना में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

चालू वर्ष की दूसरी तिमाही में औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह 1.15 लाख करोड़ रुपये रहा है जो इसी वर्ष की पहली तिमाही में हुए औसत मासिक संग्रह 1.10 लाख करोड़ की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है। यह स्‍पष्‍ट रूप से दर्शाता है कि अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी से सुधार हो रहा है। इसके अलावा, आर्थिक वृद्धि और कर अपवंचना निरोधक गतिविधियों, विशेष रूप से फर्जी बिल बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, ने जीएसटी संग्रह की बढ़ोतरी में योगदान दिया है और यह अनुमान है कि राजस्‍व में यह सकारात्‍मक रुझान जारी रहेगा और वर्ष की दूसरी छमाही में अधिक राजस्‍व प्राप्‍त होगा।

केन्‍द्र ने राज्‍यों को उनके जीएसटी राजस्‍व अंतर की भरपाई के लिए 22,000 करोड़ रुपये की जीएसटी क्षतिपूर्ति भी जारी की है।

नीचे दी गई तालिका में सितम्‍बर, 2020 के मुकाबले सितम्‍बर 2021 महीने के दौरान संग्रह किए गए जीएसटी राजस्‍व के राज्यवार आंकड़े दर्शाए गए हैं।

सितम्‍बर 2021 [1] के दौरान जीएसटी राजस्‍व में राज्यवार वृद्धि

 

सितम्‍बर-20

सितम्‍बर-21

वृद्धि

जम्मू और कश्मीर

368

377

3%

हिमाचल प्रदेश

653

680

4%

पंजाब

1,194

1,402

17%

चंडीगढ़

141

152

8%

उत्तराखंड

1,065

1,131

6%

हरियाणा

4,712

5,577

18%

दिल्ली

3,146

3,605

15%

राजस्थान

2,647

2,959

12%

उत्तर प्रदेश

5,075

5,692

12%

बिहार

996

876

-12%

सिक्किम

106

260

144%

अरुणाचल प्रदेश

35

55

56%

नगालैंड

29

30

3%

मणिपुर

34

33

-2%

मिजोरम

17

20

16%

त्रिपुरा

50

50

0%

मेघालय

100

120

20%

असम

912

968

6%

पश्चिम बंगाल

3,393

3,778

11%

झारखंड

1,656

2,198

33%

ओडिशा

2,384

3,326

40%

छत्तीसगढ़

1,841

2,233

21%

मध्य प्रदेश

2,176

2,329

7%

गुजरात

6,090

7,780

28%

दमन और दीव

15

0

-99%

दादरा और नगर हवेली

225

304

35%

महाराष्ट्र

13,546

16,584

22%

कर्नाटक

6,050

7,783

29%

गोवा

240

319

33%

लक्षद्वीप

1

0

-51%

केरल

1,552

1,764

14%

तमिलनाडु

6,454

7,842

21%

पुदुचेरी

148

160

8%

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

19

20

3%

तेलंगाना

2,796

3,494

25%

आंध्र प्रदेश

2,141

2,595

21%

लद्दाख

9

15

61%

अन्य क्षेत्र

110

132

20%

केन्‍द्र क्षेत्राधिकार

121

191

58%

कुल योग

72,250

86,832

20%

 

***

एमजी/एएम/आईपीएस/वीके



(Release ID: 1759932) Visitor Counter : 757