स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 84 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े के पार पहुंचा


बीते चौबीस घंटे में 72 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.78 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 31,382 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (3,00,162) कुल मामलों का 0.89% है

पिछले 91 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (2.07%) 3% से कम

Posted On: 24 SEP 2021 9:32AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों में 72,20,642 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 84 करोड़ (84,15,18,026) के ऐतिहासिक आंकड़े के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 82,33,242 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 

1,03,70,563

दूसरी खुराक

88,01,251

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 

1,83,48,120

दूसरी खुराक

1,47,20,755

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

34,09,34,722

दूसरी खुराक

6,89,23,655

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 

15,45,17,383

दूसरी खुराक

7,22,23,600

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक 

9,87,31,605

दूसरी खुराक

5,39,46,372

कुल

 

84,15,18,026

 

पिछले 24 घंटों में 32,542 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,28,48,273 हो गई है।

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.78% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002XHX2.jpg

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 89 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

 

पिछले 24 घंटे में 31,382 नए मरीज सामने आए हैं।

 

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003RV1N.jpg

 

वर्तमान में 3,00,162 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.89% हैं।मार्च,2020 के बाद से सक्रिय मामलों की सबसे कम संख्या है।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004HHY4.jpg

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,65,696 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55.99 करोड़ (55,99,32,0709) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.07 प्रतिशत है जो पिछले 91 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.00 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 25 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 108 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005V0UO.jpg

 

एमजी/एएम/एजे

 



(Release ID: 1757626) Visitor Counter : 653