स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
                
                
                
                
                
                    
                    
                         भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 82.65 करोड़ से अधिक हुई
                    
                    
                        
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.77 प्रतिशत
पिछले 24 घंटों में 26,964 नए रोगी सामने आए
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (3,01,989) कुल मामलों का 0.90% है
पिछले 89 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (2.08%) 3% से कम
                    
                
                
                    Posted On:
                22 SEP 2021 9:44AM by PIB Delhi
                
                
                
                
                
                
                पिछले 24 घंटों में 75,57,529 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की टीकाकरण कवरेज सुबह 7 बजे के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 82.65 करोड़ (82,65,15,754) से अधिक हो गई। इस उपलब्धि को 81,05,030 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 
 
आज प्रातः 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:
 
	
		
			| 
			 एचसीडब्ल्यू 
			 | 
			
			 पहली खुराक 
			 | 
			
			 1,03,69,831 
			 | 
		
		
			| 
			 दूसरी खुराक 
			 | 
			
			 87,67,189 
			 | 
		
		
			| 
			   
			एफएलडब्ल्यूएस 
			 | 
			
			 पहली खुराक 
			 | 
			
			 1,83,46,681 
			 | 
		
		
			| 
			 दूसरी खुराक 
			 | 
			
			 1,46,16,924 
			 | 
		
		
			| 
			   
			आयु समूह 18-44 वर्ष 
			 | 
			
			 पहली खुराक 
			 | 
			
			 33,47,62,522 
			 | 
		
		
			| 
			 दूसरी खुराक 
			 | 
			
			 6,47,24,317 
			 | 
		
		
			| 
			   
			आयु समूह 45-59 वर्ष 
			 | 
			
			 पहली खुराक 
			 | 
			
			 15,29,73,905 
			 | 
		
		
			| 
			 दूसरी खुराक 
			 | 
			
			 7,07,83,297 
			 | 
		
		
			| 
			   
			60 वर्ष से अधिक 
			 | 
			
			 पहली खुराक 
			 | 
			
			 9,79,37,287 
			 | 
		
		
			| 
			 दूसरी खुराक 
			 | 
			
			 5,32,33,801 
			 | 
		
		
			| 
			 कुल 
			 | 
			
			 82,65,15,754 
			 | 
		
	
 
पिछले 24 घंटों में 34,167 रोगियों के स्वस्थ होने के साथ स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,27,83,741 हो गई है।
 
परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.77% है। स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से अब तक के उच्चतम स्तर है।

केंद्र और राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयास से दैनिक नए मामलों की संख्या को 50,000 से कम होना जारी हैं और यह स्थिति लगातार पिछले 87 दिनों से दर्ज की जा रही हैं।
 
पिछले 24 घंटे में 26,964 नए मामले सामने आए।

वर्तमान में कुल सक्रिय मामले 3,01,989 है। ये सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का मात्र 0.90% हैं। मार्च,2020 के बाद से सक्रिय मामलों की ये सबसे कम संख्या है।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,92,395 जाँच की गईं। भारत ने अब तक कुल 55.67 करोड़ (55,67,54,282) जाँच की गई हैं।
 
जबकि देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 89 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.08% पर रहते हुए 3% से कम है। दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.69% दर्ज की गई है। पिछले 23 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3% से नीचे और पिछले 106 दिनों से निरंतर रूप से 5% से नीचे बनी हुई है।
 

 
***
 
एसजी/एएम/एजे
                
                
                
                
                
                (Release ID: 1756930)
                Visitor Counter : 403