स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 79 करोड़ के ऐतिहासिक आंकड़े के पार पहुँची


पिछले 24 घंटों में अब तक की सर्वाधिक संख्या के साथ 2.5 करोड़ टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.65 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 35,662 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (3,40,639) कुल मामलों का 1.02% है

पिछले 85 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (2.02%) 3% से कम

Posted On: 18 SEP 2021 1:53PM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों में 2.5 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की टीकाकरण कवरेज 79 करोड़ (79,42,87,699) के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गयी है।

सुबह 7 बजे के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, कुल टीकाकरण 2.15 करोड़ है, जबकि राज्यों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल टीकाकरण 2.5 करोड़ से अधिक हैं। इस उपलब्धि को 78,49,738 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण की संख्या को आज दिन में अपडेट किया जाएगा।

आज प्रातः 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,67,858

दूसरी खुराक

86,96,165

 

एफएलडब्ल्यूएस

पहली खुराक

1,83,43,570

दूसरी खुराक

1,44,00,387

 

आयु समूह 18-44 वर्ष

पहली खुराक

32,12,63,332

दूसरी खुराक

5,62,22,452

 

आयु समूह 45-59 वर्ष

पहली खुराक

14,93,59,311

दूसरी खुराक

6,77,70,267

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

9,61,06,803

दूसरी खुराक

5,17,57,554

कुल

79,42,87,699

 

इस शानदार उपलब्धि पर देश को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा:

"प्रत्येक भारतीय को आज की रिकॉर्ड टीकाकरण संख्या पर गर्व होगा"।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002HVFX.png

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी इस रिकॉर्ड उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने इस सफलता को देश के स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0033DMW.png

 

पिछले 24 घंटों में 33,798 रोगियों के स्वस्थ होने के साथ स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,26,32,222 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.65% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0046DSX.jpg

केंद्र और राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयास से दैनिक नए मामलों की संख्या को 50,000 से कम होना जारी हैं और यह स्थिति लगातार पिछले 83 दिनों से दर्ज की जा रही हैं।

पिछले 24 घंटे में 35,662 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005D4W2.jpg

वर्तमान में कुल सक्रिय मामले 3,40,639 है। ये सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का मात्र 1.02% हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0069PUH.jpg

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,48,833 जाँच की गईं। भारत ने अब तक कुल 55.07 करोड़ (55,07,80,273) जाँच की गई हैं।

जबकि देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 85 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.02% पर रहते हुए 3% से कम है। दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.46% दर्ज की गई है। पिछले 19 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3% से नीचे और पिछले 102 दिनों से निरंतर रूप से 5% से नीचे बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007AB1V.jpg

***

 

एसजी/एएम/एसएस



(Release ID: 1756664) Visitor Counter : 213