PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 10 SEP 2021 5:33PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 72.37 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

• पिछले 24 घंटों में 34,973 नए मामले सामने आए।

• सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है।

• भारत में सक्रिय मामले 3,90,646 हैं।

• मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 97.49 प्रतिशत है।

• पिछले 24 घंटों में 37,681 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,23,42,299 हो गई है।

• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.31 प्रतिशत है जो कि पिछले 77 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

• दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.96 प्रतिशत है, यह पिछले 11 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

• अब तक कुल 53.86 करोड़ जांच की गई है।

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

Image

 

Image

 

 

Image

 

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 72.37 करोड़ से अधिक हुआ

रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.49 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 34,973 नये मामले सामने आए

भारत में सक्रिय मामले 3,90,646 हैं जोकि कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.31 प्रतिशत है जो कि पिछले 77 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है

 

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 67,58,491 खुराकें दिए जाने के साथ आज सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 72.37 करोड़ (72,37,84,586) के आंकड़े को पार कर गया। इसे 74,18,183 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

 

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,62,796

दूसरी खुराक

85,55,939

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,83,35,063

दूसरी खुराक

1,38,66,099

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

29,00,15,880

दूसरी खुराक

3,99,36,894

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

14,12,24,670

दूसरी खुराक

6,11,18,659

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

9,19,04,711

दूसरी खुराक

4,84,63,875

कुल

72,37,84,586

 

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 37,681 मरीजों के स्वस्थ होने से, स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,23,42,299 है।

परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों की स्वस्थ होने की दर इस समय 97.49 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002PRRO.jpg

लगातार 75 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 34,973 नये मामले दर्ज किये गये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003C3CF.jpg

इस समय सक्रिय मामले 3,90,646 हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 1.18 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004C1D2.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 17,87,611 जांच की गईं। भारत ने अब तक 53.86 करोड़ से अधिक (53,86,04,854) जांच की हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 2.31 प्रतिशत है, जो पिछले 77 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.96 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 11 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 95 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1753765

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 71.94 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें प्रदान की गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.72 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके की खुराक उपलब्ध, 7 लाख टीके की खुराक भेजे जाने की प्रक्रिया में है

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

टीके की खुराकें

(10 सितंबर, 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

71,94,73,325

भेजे जाने की प्रक्रिया में 

7,00,000

शेष व अप्रयुक्त टीके की खुराकें

5,72,74,025

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और अन्य माध्यमों से टीके की 71.94 करोड़ से अधिक (71,94,73,325) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त 7 लाख से अधिक (7,00,000) खुराकें भेजे जाने के लिए तैयार हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5.72 करोड़ से अधिक (5,72,74,025) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1753762

कोविन पर अपडेट

कोविन ने नया एपीआई लॉन्च किया : केवाईसी-वीएस : अपने ग्राहक/ग्राहक के टीकाकरण की स्थिति को जानें

केवाईसी-वीएस संस्थाओं को कोविन के माध्यम से किसी व्यक्ति के टीकाकरण की स्थिति को जांचने में सक्षम करेगा

केवाईसी-वीएस सहमति-आधारित, गोपनीयता संरक्षित है और इसे किसी भी सिस्‍टम के साथ निर्बाध रूप से जोड़ा जा सकता है

जैसा कि सभी की सुरक्षा को बनाए रखते हुए सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे फिर से चालू किया जा रहा है, ऐसे में व्यक्तियों के टीकाकरण की स्थिति को डिजिटल रूप से उन संस्थाओं तक पहुंचाने की आवश्यकता है, जिनके साथ वे कर्मचारियों, यात्रियों, निवासियों आदि के रूप में किसी या सभी कारणों से जुड़े हो सकते हैं।

इसलिए, कोविन के माध्यम से टीकाकरण की स्थिति के लिए आधार जैसी प्रमाणीकरण सेवा को सक्षम करने की आवश्यकता है। इन मामलों और सामने आने वाले अन्य मामलों को ध्‍यान में रखते हुए, कोविन ने एक नया एपीआई विकसित किया है, जिसे 'अपने ग्राहक/ग्राहक के टीकाकरण की स्थिति को जानें' या केवाईसी-वीएस कहा जाता है। इस एपीआई का उपयोग करने के लिए, एक व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर और नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद, उन्हें एक ओटीपी मिलेगा जिसे उन्हें दर्ज करना होगा। बदले में, कोविन व्यक्ति के टीकाकरण की स्थिति पर सत्यापन करने वाली संस्‍था को एक उत्‍तर भेजेगा, जो इस प्रकार होगा –

0- व्यक्ति को टीका नहीं लगाया गया है

1 - व्यक्ति को आंशिक रूप से टीकाकृत किया गया है

2 - व्यक्ति को पूर्ण रूप से टीकाकृत किया गया है

यह उत्‍तर डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होगा और इसे सत्यापन करने वाली संस्‍था के साथ तत्‍काल साझा किया जा सकता है। एक वास्तविक उदाहरण तब हो सकता है, जब रेलवे टिकट बुक करते समय, कोई व्यक्ति टिकट खरीदने के लिए आवश्यक विवरण प्रस्‍तुत करेगा और यदि आवश्यक हो, तो संबंधित संस्था को उसी लेन-देन में व्यक्ति की उचित सहमति के साथ टीकाकरण की स्थिति की जानकारी भी मिल जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1753846

महत्वपूर्ण ट्वीट

*****

एमजी/एएम/एसके

 

 



(Release ID: 1753951) Visitor Counter : 255