PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
29 AUG 2021 5:49PM by PIB Delhi
- पिछले 24 घंटों में 73.8 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई
- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 63.09 करोड़ खुराक दी गयीं
- बीते 24 घंटे में देश में 45,083 नये मामले दर्ज किये
- वर्तमान में सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत
- भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3,68,558
- संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.53 प्रतिशत
- बीते 24 घंटे में 35,840 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर कुल 3,18,88,642 हुई
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.28 प्रतिशत, पिछले 65 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.57 प्रतिशत, पिछले 34 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
- अब तक कुल 51.86 करोड़ जांच की गयीं
|
#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona
PRESS INFORMATION BUREAU
MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING
GOVERNMENT OF INDIA
कोविड-19 अपडेट
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 63 करोड़ के पार पहुंचा
बीते चौबीस घंटे में वैक्सीन की 73 लाख से अधिक खुराक लगाई गई
देश में स्वस्थ होने की दर 97.53 प्रतिशत हुई
पिछले 24 घंटों में 45,083 दैनिक नये संक्रमित रोगी पाये गए
भारत में सक्रिय मामले इस समय 3,68,558 हैं, कुल मामलों के 1.13 प्रतिशत
दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.57 प्रतिशत) पिछले 34 दिनों से तीन प्रतिशत से कम
भारत में कोविड-19 टीकाकरण ने कल 63 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 73,85,866 टीके लगाने के साथ 63.09 करोड़ (63,09,71,927) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 67,80,301 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
|
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,57,335
|
|
दूसरी खुराक
|
83,48,055
|
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,83,18,644
|
|
दूसरी खुराक
|
1,30,57,806
|
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
24,22,90,397
|
|
दूसरी खुराक
|
2,60,65,825
|
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
12,89,66,672
|
|
दूसरी खुराक
|
5,31,54,542
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
8,60,95,654
|
|
दूसरी खुराक
|
4,42,62,997
|
|
कुल
|
63,09,17,927
|
केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों में 35,840 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,18,88,642 हो गई है।
स्वस्थ होने की दर 97.53 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 63 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में 45,083 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,68,558 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.13 प्रतिशत हैं।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,55,327 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 51.86 करोड़ से अधिक (51,86,42,929) जांच की जा चुकी हैं।
एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.28 प्रतिशत से नीचे, पिछले 65 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.57 प्रतिशत है। पिछले 34 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 83 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1750097
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात के अंकलेश्वर में निर्मित कोवैक्सिन का पहला वाणिज्यिक बैच जारी किया
अंकलेश्वर संयंत्र की उत्पादन क्षमता आज से प्रति माह एक करोड़ से अधिक खुराक की है : श्री मनसुख मंडाविया
माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता के कारण भारत अपना पहला स्वदेशी टीका विकसित करने में सक्षम: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
भारत बायोटेक विशेष जैव सुरक्षा नियंत्रण सुविधाओं के साथ हैदराबाद, मलूर, अंकलेश्वर और पुणे में एक अरब खुराक की वार्षिक क्षमता के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने आज अंकलेश्वर, गुजरात में भारत बायोटेक की चिरोन बेहरिंग वैक्सीन सुविधा से कोवैक्सिन का पहला वाणिज्यिक बैच जारी किया। इस अवसर पर नवसारी के सांसद श्री सी आर पाटिल, अंकलेश्वर के विधायक श्री ईश्वरसिंह पटेल, भरूच के विधायक दुष्यंत पटेल और भारत बायोटेक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. डॉ कृष्णा एला भी उपस्थित थे।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1750173
*****
एमजी/एएम/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1750231)
आगंतुक पटल : 307