स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
                
                
                
                
                
                    
                    
                        भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 58 करोड़ के पार पहुंचा
                    
                    
                        
पिछले 24 घंटों में टीके की लगभग 52 लाख खुराकें दी गईं
देश में स्वस्थ होने की दर 97.57 हुई, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है
पिछले 24 घंटों में 30,948 दैनिक नये संक्रमित रोगी पाये गए
भारत में सक्रिय मामले इस समय 3,53,398 हैं, जो बीते 152 दिनों में सबसे कम है
वर्तमान में सक्रिय मामले, कुल मामलों का केवल 1.09 प्रतिशत हैं, यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है
दैनिक पॉजिटिविटी दर (1.95 प्रतिशत) पिछले 27 दिनों से तीन प्रतिशत से कम
                    
                
                
                    Posted On:
                22 AUG 2021 10:34AM by PIB Delhi
                
                
                
                
                
                
                भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा कल 58 करोड़ के पार पहुंच गया है। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में टीके की 52,23,612 डोज देने के साथ ही भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 58.14 (58,14,89,377) करोड़ के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 64,39,411 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।
 
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
	
		
			| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक  | 1,03,53,366 | 
		
			| दूसरी खुराक | 82,10,206 | 
		
			| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक  | 1,83,03,885 | 
		
			| दूसरी खुराक | 1,25,60,909 | 
		
			| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक  | 21,63,66,206 | 
		
			| दूसरी खुराक | 1,93,27,127 | 
		
			| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक  | 12,24,63,403 | 
		
			| दूसरी खुराक | 4,87,01,565 | 
		
			| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक  | 8,32,68,790 | 
		
			| दूसरी खुराक | 4,19,33,920 | 
		
			| कुल |   | 58,14,89,377 | 
	
 
केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों में 38,487 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,16,36,469 हो गई है।
 
स्वस्थ होने की दर 97.57 प्रतिशत पर पहुंची गई है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्च्तम स्तर पर है।
 
 
 
केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 56 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में 30,948 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना संक्रमित मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने और नए रोगियों की संख्या में कमी ने सक्रिय मामलों को 3,53,398 तक कम कर दिया है जो कि 152 दिनों में सबसे न्यूनतम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 1.09 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।
 

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 15,85,681 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 50.62 करोड़ से अधिक (50,62,56,239) जांच की जा चुकी हैं।
 
एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.00 प्रतिशत से नीचे, पिछले 58 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 1.95 प्रतिशत है। पिछले 27 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 76 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
 
 
 
 
एमजी/एएम/एनके
                
                
                
                
                
                (Release ID: 1747997)
                Visitor Counter : 967
                
                
                
                    
                
                
                    
                
                Read this release in: 
                
                        
                        
                            English 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Urdu 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Marathi 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Manipuri 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Bengali 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Punjabi 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Gujarati 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Tamil 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Telugu 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Kannada 
                    
                        ,
                    
                        
                        
                            Malayalam