महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा 3 साल के कार्यकाल के लिए नामांकित
प्रविष्टि तिथि:
07 AUG 2021 9:04AM by PIB Delhi
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 (1990 का 20) की धारा 3 के तहत श्रीमती रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में 3 साल के एक अन्य कार्यकाल के लिए नामांकित किया है। उनका दूसरा कार्यकाल 07.08.021 से प्रभावी होगा। वह 65 वर्ष की उम्र तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बनी रहेंगी।
राजपत्र अधिसूचना देखने के लिए यहां क्लिक करें
*****
एमजी/एएम/एसकेसी
(रिलीज़ आईडी: 1743463)
आगंतुक पटल : 13795