स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 43.51 करोड़ का आंकड़ा पार किया
रिकवरी दर बढ़कर 97.35 प्रतिशत हुई
पिछले 24 घंटों के दौरान 39,361 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए
भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,11,189) की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है
लगातार 49 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (3.41 प्रतिशत) 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है
Posted On:
26 JUL 2021 10:26AM by PIB Delhi
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 43.51 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक 52,95,458 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 43,51,96,001 खुराक लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 18,99,874 खुराक लगाई गई हैं।
इनमें शामिल हैं :
एचसीडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,02,87,343
|
दूसरी खुराक
|
77,06,397
|
एफएलडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,78,56,000
|
दूसरी खुराक
|
1,08,45,879
|
आयु समूह 18-44 वर्ष
|
पहली खुराक
|
13,91,72,057
|
दूसरी खुराक
|
62,18,541
|
आयु समूह 45-59 वर्ष
|
पहली खुराक
|
10,09,68,508
|
दूसरी खुराक
|
3,45,89,799
|
60 वर्ष से ज्यादा
|
पहली खुराक
|
7,35,18,799
|
दूसरी खुराक
|
3,40,32,678
|
कुल
|
43,51,96,001
|
कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,05,79,106 लोग पहले ही कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 35,968 लोग ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.35प्रतिशत के स्तर पर है, जिससे लगातार बढ़ोतरी के रुझान का पता चलता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 39,361 दर्ज किए गए।
लगातार 29दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।
भारत के सक्रिय मामले 4,11,189के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.31 प्रतिशत है।
देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 11,54,444परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 45.74 करोड़ (45,74,44,011) परीक्षण हो चुके हैं।
जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं मामलों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी में गिरावट देखने को मिली है। वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.31 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.41प्रतिशत रही। लगातार 34 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है, और यह पिछले लगातार 49दिनों से 5 प्रतिशत से कम है।
****
एमजी /एएम/ केजे
(Release ID: 1739039)
Visitor Counter : 505
Read this release in:
Gujarati
,
Kannada
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Punjabi
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam