उप राष्ट्रपति सचिवालय

उपराष्ट्रपति ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 20 JUL 2021 3:30PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडू ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा,

 “मैं 'ईद-उल-जुहा' के पावन अवसर पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

कुर्बानी का त्योहार 'ईद-उल-जुहा' ईश्वर के प्रति परम श्रद्धा का प्रतीक है।

हमारे देश में त्योहार परिवारों और समुदायों के एक साथ मिलकर खुशियां मनाने के अवसर होते हैं। परंतु वर्तमान कोविड-19 विश्वव्यापी महामारी के कारण हमें इस वर्ष, इस त्योहार को सादगी के साथ मनाकर ही संतोष करना होगा। मेरी सभी से अपील है कि आप पूरी एहतियात बरतते हुए और कोविड सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन करते हुए ईद का पर्व मनाएं।

मेरी कामना है कि ईद-उल-जुहा का यह पर्व हमारे जीवन में शांति, सद्भाव और खुशियां लाए।”

***

एमजी/एएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1737209) आगंतुक पटल : 342
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Tamil , Malayalam