स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 39 करोड़ के पार


रिकवरी दर बढ़कर 97.28 प्रतिशत हुई

पिछले 24 घंटों में दैनिक नये मामलों की संख्या 41,806

भारत में सक्रिय मामले इस समय 4,32,041 हैं, जो कुल मामलों का 1.39 प्रतिशत हैं

दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.15 प्रतिशत), जो 24 दिन से लगातार तीन प्रतिशत से नीचे कायम

Posted On: 15 JUL 2021 9:44AM by PIB Delhi

आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार भारत में आमूल टीकाकरण कवरेज आज 39 करोड़ के पार हो गया। कुल 49,41,567 सत्रों के जरिये टीके की कुल 39,13,40,491 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 34,97,058 खुराकें दी गईं।

 

ब्योरा इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,02,59,902

दुसरी खुराक

74,67,814

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,77,49,670

दुसरी खुराक

1,01,08,761

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

11,80,17,979

दुसरी खुराक

42,03,947

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,60,12,486

दुसरी खुराक

2,62,71,510

60 वर्ष से अधिक

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

7,14,89,465

दुसरी खुराक

2,97,58,957

योग

39,13,40,491

 

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,01,43,850 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 39,130 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 97.28 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0013E7G.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 41,806 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

लगातार 18 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002L60W.jpg

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,32,041 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.39 प्रतिशत रह गया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034HY6.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके कारण देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,43,488 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 43.80 करोड़ से अधिक (43,80,11,958) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.21 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.15 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजीटिविटी दर लगातार 24 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और लगातार 38 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004H468.jpg

 

***

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस



(Release ID: 1735758) Visitor Counter : 355