PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 08 JUL 2021 7:38PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 36.48 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों में देश में कोविड के 45,892 नए मामले सामने आए
  •  देश में सक्रिय मामले वर्तमान में 4,60,704
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.50 प्रतिशत
  • देश में अब तक कुल 2,98,43,825 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों के दौरान 44,291 मरीज स्वस्थ हुए
  •  रिकवरी रेट बढ़कर 97.18 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है, वर्तमान में यह 2.37 प्रतिशत
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.42 प्रतिशत, जो लगातार 17 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे

#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

Image

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 36.48 करोड़ के पार

पिछले 24 घंटों में दैनिक नये मामलों की संख्या 45,892

भारत में सक्रिय मामले इस समय 4,60,704, कुल मामलों का 1.50 प्रतिशत

दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.42 प्रतिशत) एक महीने से अधिक समय से पांच प्रतिशत से नीचे कायम

 

आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार भारत में आमूल टीकाकरण कवरेज आज 36.48 करोड़ के पार हो गया। कुल 47,40,833 सत्रों में टीके की कुल 36,48,47,549 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 33,81,671 खुराकें दी गईं

ब्योरा इस प्रकार हैः


 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,02,38,831

दुसरी खुराक

73,57,382

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,76,29,332

दुसरीखुराक

97,78,648

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

10,63,61,310

दुसरीखुराक

31,93,918

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,21,04,824

दुसरीखुराक

2,14,42,733

60 वर्ष से अधिक

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

6,95,55,573

दुसरी खुराक

2,71,84,998

योग

36,48,47,549

 

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 45,892 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

लगातार 11 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OZCR.jpg

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,60,704 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.50 प्रतिशत रह गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023S7X.jpg

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 2,98,43,825 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 44,291 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इसके अनुसार रिकवरी दर 97.18 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान बना हुआ है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001W4S6.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 18,93,800 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 42.52 करोड़ से अधिक (42,52,25,897) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.37 प्रतिशत हैजबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.42 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 17 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और एक महीने से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1733592

 

 

कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ी नवीनतम जानकारी

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 37.93 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गयी

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की ऐसी 1.83 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं और जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया है

 

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 37.93 करोड़ से अधिक खुराक (37,93,56,790) सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की है। इसके अलावा टीके की 23,80,000 खुराक प्रक्रियारत हैं। आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार इनमें अपव्यय सहित कुल 36,09,69,128 खुराक की खपत हुई है। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की ऐसी 1.83 करोड़ से अधिक (1,83,87,662) खुराक उपलब्ध हैं जो बची हुई हैं और जिनका इस्तेमाल नहीं किया गया है।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1733649

 

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों के निदेशकों के साथ बातचीत की

 प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी समाधान तुरंत उपलब्ध कराने के लिए युवा इन्नोवेटर्स के प्रयासों की सराहना की

 उन्होंने कहा कि शिक्षा के ऐसे मॉडल की ओर बढ़ने की जरूरत है, जो लचीले, निर्बाध और शिक्षार्थियों की जरूरतों के अनुसार सीखने के अवसर प्रदान करने में सक्षम हों

 आने वाले दशक- 'इंडियाज टेकेड' में हमारे प्रौद्योगिकीय और अनुसंधान एवं विकास संस्थान प्रमुख भूमिका निभाएंगे- प्रधानमंत्री

 प्रधानमंत्री को विशेष रूप से कोविड से संबंधित अनुसंधान एवं विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया गया

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय वित्त पोषित प्रौद्योगिकी संस्थानों के निदेशकों के साथ बातचीत की। इस बातचीत में 100 से अधिक संस्थानों के प्रमुख प्रधानमंत्री के साथ शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कोविड के कारण पैदा हुई चुनौतियों का सामना करने की दिशा में इन संस्थानों द्वारा किए गए अनुसंधान एवं विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने तुरंत प्रौद्योगिकी समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में युवा इन्नोवेटरों के प्रयासों की भी सराहना की।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1733759

 

 प्रधानमंत्री ने प्रमुख विज्ञान संस्थानों के साथ बातचीत के बारे में ट्वीट किए

केंद्रीय वित्त पोषित प्रौद्योगिकी संस्थानों के 100 से अधिक निदेशकों के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रमुख विज्ञान व प्रौद्योगिकी संस्थानों के साथ अपनी बातचीत का विवरण साझा किया। इन संस्थानों ने प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में प्रस्तुतियां दी थीं। प्रधानमंत्री ने आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी मुंबई, आईआईटी चेन्नई, आईआईटी कानपुर के बारे में ट्वीट किया।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1733790

  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 पूर्वोत्तर राज्यों के मीडिया प्रफेशनल्स/स्वास्थ्य संवाददाताओं के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया

 दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, हमें सावधानी कम नहीं करनी चाहिए

 पूर्वोत्तर राज्यों में वैक्सीनेशन और कोविड उपयुक्त व्यवहार के लिए सक्षम वातावरण बनाने में मीडिया महत्वपूर्ण हितधारक है

 

भारत में कोविड की वर्तमान स्थिति, कोविड टीका और टीकाकरण के बारे में मिथकों को दूर करने की आवश्यकता और कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) की महत्ता को सुदृढ़ करने के विषय पर आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यूनिसेफ के साथ साझेदारी में, पूर्वोत्तर राज्यों के मीडिया पेशेवरों और स्वास्थ्य संवाददाताओं के लिए एक क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में उत्तर पूर्वी राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, सिक्किम औऱ त्रिपुरा के मीडिया पेशेवरों और स्वास्थ्य संवाददाताओं ने वर्चुअली हिस्सा लिया।

विस्तृत जानकारी के लिए : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1733921

  

पीआईबी के क्षेत्र कार्यालयों से मिली जानकारी

 

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र ने बुधवार को 9,558 नए कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामले और 147 मौतें दर्ज कीं गईं, जो कल से 24 कम हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 61,22,893 और मौतों की संख्या 1,23,857 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,899 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में अब तक ठीक होने वालों की संख्या 58,81,167 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामले अब 1,14,625 हो गए हैं।

गुजरात: लगभग चार महीने के अंतराल के बाद, बुधवार को गुजरात में कोविड ​​-19 के कारण कोई मौत दर्ज नहीं की गई, जबकि 65 लोगों पॉजिटिव पाए गए, जिससे राज्य में पॉजिटिव लोगों की संख्या 8,24,029 हो गई है। गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड ​​-19 से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली जिससे मरने वालों के आंकड़ों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और यह संख्या 10,072 रही। दिन के दौरान 289 रोगियों को छुट्टी दे दी गई। गुजरात में ठीक होने वाले मामलों की संख्या बढ़कर 8,11,988 हो गई। राज्य में अब 1,969 सक्रिय मामले हैं।

राजस्थान: राजस्थान में सक्रिय कोविड -19 मामले 1000 से नीचे गिर गए हैं। बुधवार को राजस्थान में कोविड-19 से जुड़ी कोई नई मौत दर्ज नहीं की गई। 51 नए मामलों ने राज्य में संक्रमण की संख्या को 9,52,887 तक बढ़ा दिया है। राजस्थान में महामारी से मरने वालों की संख्या 8,942 है। ताजा कोरोनावायरस मामलों में से सबसे अधिक 17 जयपुर से सामने आए। राजस्थान में कुल 9,43,010 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 935 है।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में बुधवार को 28 नए कोरोनोवायरस मामलों की सूचना मिली, जिसने इसके संक्रमण की संख्या को 7,90,070 तक पहुंचा दिया, जबकि 32 मरीज कोविड​​-19 से ठीक हो गए। पिछले 24 घंटों में दो और मौतों की सूचना के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,019 हो गई। मध्य प्रदेश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 7,80,610 हो गई है।  दिन के दौरान कुल 32 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 441 है। राज्य में अब तक 2 करोड़ 24 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोविड-19 के 330 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 9,96,689 हो गई और मरने वालों की संख्या 13,464 हो गई। दिन के दौरान 66 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 249 अन्य लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया, जिसके बाद ठीक होने की संख्या बढ़कर 9,78,208 हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 5,017 है। मंगलवार तक छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1.03 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

गोवा: गोवा में बुधवार को 192 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमितों की संख्या 1,68,015 हो गई और मरने वालों की संख्या 3,082 हो गई। दिन के दौरान कुल 196 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, गोवा में अब तक ठीक होने वालों की संख्या 1,62,983 हो गई,है  राज्य में 1,950 सक्रिय मामले हैं।

केरल: केरल ने बुधवार को 15,600 नए कोविड​​-19 मामले और 11,629 मरीजों के ठीक होने की सूचना दी। राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 10.36 फीसदी है। बुधवार को 148 कोविड​​-19 मौतों की भी पुष्टि हुई, इससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,108 हो गई। अब तक कुल 1,51,77,497 लोगों ने टीकाकरण किया गया है। इसमें से 1,13,76,402 ने पहली खुराक और 38,01,095 ने दूसरी खुराक ली।

तमिलनाडु: 11 जिलों में लगभग 63 फीसदी ताजा संक्रमण के मामलों की जानकारी : राज्य में 3,367 नए मामले दर्ज किए गए और 64 मौतें हुईं।

कर्नाटक: 07-07-2021  के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसार, नए दर्ज किए गए मामले: 2,743; कुल सक्रिय मामले: 39,603; कोविड से नई मौतें: 75; कुल कोविड मौतें: 35,601; कल लगभग 2,08,439 टीकाकरण किए गए, राज्य में अब तक कुल 2,46,91,636 टीकाकरण किए जा चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 83,885 नमूनों का परीक्षण करने के बाद 3166 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए और  21 मौतें दर्ज हुई, जबकि 4019 मरीज स्वस्थ हुए। कुल मामले: 19,11,231; सक्रिय मामले: 32,356; डिस्चार्ज: 18,65,956; दर्ज मौतें: 12,919। राज्य में कल तक कोविड टीकों की कुल 1,66,76,871 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें 1,33,22,361 पहली खुराक और 33,54,510 दूसरी खुराक शामिल हैं।

तेलंगाना: राज्य में कल 772 नए मामले सामने आए और 7 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,29,054 हो गई और मरने वालों की संख्या 3710 हो गई। राज्य में कोविड रोगियों के ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत 97.15 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 97.58 प्रतिशत हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब 11,472 है।

असम: राज्य में बुधवार को कोविड​​-19 से 26 लोगों की मौत हो गई, जब 1,01,729  जाँच में से 2,289 नए मामलों का पता चला। दिन के दौरान राज्य में समग्र पॉजिटिव दर 2.25 प्रतिशत रही। रिकवरी रेट 94.64 फीसदी रहा।

मणिपुर: मणिपुर में 11 और मौतों के साथ राज्य में कोविड​​-19 के 760 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 7,96,051 लोगों को टीकाकरण प्राप्त हुआ है। इसमें 88,867 लोग शामिल हैं जिन्होंने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की है।

मेघालय: मेघालय ने बुधवार को कोविड​​-19 के 354 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले 24 घंटों में छह और लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 4,229 है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 886 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 424 मरीज स्वस्थ हुए है जिससे राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या 47,597 हो गई है।

नागालैंड: नागालैंड में बुधवार को 44 नए कोविड​​-19 मामले सामने आये और 2 मौतें हुईं। 105 मरीजों की स्वस्थ होने के साथ राज्य की दैनिक पॉजिटिव दर 4.54 प्रतिशत है।

सिक्किम: पिछले 24 घंटों में दो और मौतों के साथ सिक्किम में आज कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 311 तक पहुंच गई है। राज्य में 170 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिससे राज्य में कोविड ​​-19 के कुल 21,573 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार को 993 नमूनों के परीक्षण से इन नए मामलों का पता चला, जिससे सिक्किम में दैनिक परीक्षण पाजिटिविटी दर 17.1 प्रतिशत हो गई। वर्तमान में, राज्य में 1,975 सक्रिय कोविड मामले हैं, जिनमें से केवल 77 अस्पताल में हैं।

त्रिपुरा: पिछले 24 घंटों में 2 मौतों के साथ कोविड-19 के 461 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल पॉजिटिव दर 5.97 प्रतिशत है। राज्य भर में कुल 26,42,385 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें 20,17,751 को पहली खुराक दी गई, जबकि दूसरी खुराक के साथ 6,24,634 लोगों को टीका लगाया गया।

त्रिपुरा: पिछले 24 घंटों में 2 मौतों के साथ कोविड-19 के 461 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल पॉजिटिव दर 5.97 प्रतिशत है। राज्य भर में कुल 26,42,385 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें 20,17,751 को पहली खुराक दी गई, जबकि दूसरी खुराक के साथ 6,24,634 लोगों को टीका लगाया गया।

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

https://twitter.com/DrSJaishankar/status/1412409281882857484?s=20

*********

एमजी/एएम/डीवी

 



(Release ID: 1734088) Visitor Counter : 965