स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 36.48 करोड़ के पार


पिछले 24 घंटों में दैनिक नये मामलों की संख्या 45,892

भारत में सक्रिय मामले इस समय 4,60,704;कुल मामलों का 1.50 प्रतिशत

दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.42 प्रतिशत) एक महीने से अधिक समय से पांच प्रतिशत से नीचे कायम

Posted On: 08 JUL 2021 10:24AM by PIB Delhi

आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार भारत में आमूल टीकाकरण कवरेज आज 36.48 करोड़ के पार हो गया। कुल 47,40,833 सत्रों में टीके की कुल 36,48,47,549 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 33,81,671 खुराकें दी गईं

ब्योरा इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,02,38,831

दुसरी खुराक

73,57,382

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,76,29,332

दुसरीखुराक

97,78,648

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

10,63,61,310

दुसरीखुराक

31,93,918

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

9,21,04,824

दुसरीखुराक

2,14,42,733

60 वर्ष से अधिक

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

6,95,55,573

दुसरी खुराक

2,71,84,998

योग

36,48,47,549

 

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 45,892 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

लगातार 11 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OZCR.jpg

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,60,704 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.50 प्रतिशत रह गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023S7X.jpg

 

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 2,98,43,825 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 44,291 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इसके अनुसार रिकवरी दर 97.18 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान बना हुआ है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001W4S6.jpg

 

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 18,93,800 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 42.52 करोड़ से अधिक (42,52,25,897) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.37 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.42 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 17 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और एक महीने से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004M5JW.jpg

***

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस


(Release ID: 1733592)