इस्पात मंत्रालय
श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभाला
प्रविष्टि तिथि:
08 JUL 2021 2:53PM by PIB Delhi
श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने आज उद्योग भवन में इस्पात मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला। इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद, श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है जिसमें इस्पात मंत्रालय को अहम भूमिका अदा करनी है। श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

श्री सिंह राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हैं और पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।
****
एमजी/एएम/एसटी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1733787)
आगंतुक पटल : 501