PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 01 JUL 2021 6:30PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

  • भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 33.57 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी
  • पिछले 24 घंटे में 48,786 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए
  • भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,23,257 हुई
  • सक्रिय मामले कुल मामलों का केवल 1.72 प्रतिशत हैं
  • देश में अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2,94,88,918
  • पिछले 24 घंटे के दौरान 61,588 मरीज स्वस्थ हुए
  • लगातार 49वें दिन दैनिक स्वस्थ होने वालों की संख्या दैनिक नए मामलों से ज्यादा रही
  • रिकवरी रेट बढ़कर 96.97 प्रतिशत हुआ
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है, अभी 2.64 प्रतिशत है
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.54 प्रतिशत है, लगातार 24 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे है

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

Image

Image

Image

 

कोविड-19 पर अपडेट

  • भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 33.57 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी
  • पिछले 24 घंटे में 48,786 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए, पिछले चार दिनों से 50,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए जा रहे हैं
  • भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,23,257 हुई जो कुल मामलों का केवल 1.72 प्रतिशत है
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.54 प्रतिशत, लगातार 24वें दिन पांच प्रतिशत से कम

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 33.57 करोड़ से ज्यादा हो गयी। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 44,75,791 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 33,57,16,019 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 27,60,345 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

 

पहली खुराक

1,02,12,078

दूसरी खुराक

72,56,031

एफएलडब्ल्यू

 

पहली खुराक

1,75,12,765

दूसरी खुराक

95,16,814

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

9,16,00,418

 

दूसरी खुराक

21,82,234

आयु वर्ग 45-59 वर्ष

 

पहली खुराक

8,86,47,056

दूसरी खुराक

1,63,14,943

60 वर्ष से ज्यादा

 

पहली खुराक

6,81,27,563

दूसरी खुराक

2,43,46,117

कुल

 

33,57,16,019

 

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 48,786 नये मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार चार दिनों से 50,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 5,23,257 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 13,807 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.72 प्रतिशत है।

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 49वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 61,588 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 12,000 से ज्यादा (12,802) अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।

 

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,94,88,918 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 61,588 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.97 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 19,21,450 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुए जांच की कुल संख्या 41.20 करोड़ से ज्यादा (41,20,21,494) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 2.64 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.54 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 24 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

अधिक जानकारी के लिए:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1731856

 

कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ी नवीनतम जानकारी

  • भारत सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 32.92 करोड़ से अधिक खुराकें प्रदान कीं
  • राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 1.24 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्‍हें लगाया जाना है

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। टीकों की अधिक उपलब्धता और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी देने के माध्यम से टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है, जिससे वे बेहतर योजना बना सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं की उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को इसकी (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।

अधिक जानकारी के लिए:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1731934

 

कोविड-19 टीकाकरण: मिथक बनाम तथ्य

कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम पेशेवरों, स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और सबसे असुरक्षित जन समूहों की रक्षा करके देश की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने को प्राथमिकता देता है

किसी भी आय वर्ग के सभी नागरिक भारत सरकार द्वारा मुफ्त टीकाकरण के हकदार हैं

निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के टीकाकरण को मदद देने में इस्तेमाल के लिये गैर-हस्तांतरणीय इलेक्ट्रॉनिक वाउचर प्रक्रिया में हैं

भारत का राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम वैज्ञानिक और महामारी विज्ञान के साक्ष्यों, डब्लूएचओ के दिशानिर्देशों और दुनिया भर की सर्वोत्तम पद्धतियों पर बनाया गया है। यह शुरू से अंत तक के लिये बनी सुव्यवस्थित योजना से जुड़ा हुआ है और इसे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और बड़े पैमाने पर लोगों की प्रभावी और कुशल भागीदारी के माध्यम से लागू किया गया है। टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर भारत सरकार की प्रतिबद्धता शुरू से ही मजबूत और सक्रिय रही है।

अधिक जानकारी के लिए:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732045

 

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टरों को संबोधित किया

  • पीएम ने महामारी के दौरान डॉक्टरों के बलिदान और उनकी सेवाओं के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की
  • स्वास्थ्य क्षेत्र का बजट दोगुना बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक कर दिया गया है: प्रधानमंत्री
  • हमारे डॉक्टर अपने अनुभव और विशेषज्ञता के साथ इस नए और तेजी से बदलते वायरस का सामना कर रहे हैं: प्रधानमंत्री
  • सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधानमंत्री
  • प्रधानमंत्री ने योग के लाभों के बारे में साक्ष्य-आधारित अध्ययन का आह्वान किया
  • प्रलेखन (डॉक्यूमेंटेशन) के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कोविड महामारी विस्तृत प्रलेखन के लिए एक अच्छा प्रारंभिक बिंदु हो सकती है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज चिकित्‍सक दिवस के अवसर पर चिकित्‍सक समुदाय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बीसी रॉय की स्‍मृति में मनाया जाने वाला यह दिवस हमारी चिकित्सा समुदाय के सर्वोच्च आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने महामारी के पिछले डेढ़ साल के कठिन समय के दौरान डॉक्‍टरों को उनकी सेवाओं के लिए 130 करोड़ भारतीयों की ओर से धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

अधिक जानकारी के लिए:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1731996

प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ देखने के लिए यहां पर क्लिक करें:

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1731929

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि वैक्सीन के प्रति हिचक को दूर करने की जरूरत

  • कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अखिल भारतीय जन-आंदोलनबनना चाहिए
  • उपराष्ट्रपति ने चिकित्सा समुदाय से आग्रह किया कि टीकाकरण के महत्त्व पर लोगों को शिक्षित करें
  • उन्होंने टीकाकरण अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया
  • टीकाकरण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहियेः उपराष्ट्रपति
  • चिकित्सक दिवस पर श्री नायडू ने स्वास्थ्य सुविधा प्रोफेशनलों को उनकी निःस्वार्थ सेवा के लिये धन्यवाद दिया
  • उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने अपनी जान को खतरे में डालकर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की जान बचाई

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज इस जरूरत पर जोर दिया कि लोगों को कोविड-19 टीकाकरण की अहमियत के बारे में बताया जाये। उन्होंने सभी हितधारकों से आग्रह किया के वे मिल-जुलकर इस वर्ष के अंत तक सबको टीके लगाने का लक्ष्य पूरा करें।

अधिक जानकारी के लिए:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1731869

 

डॉ. हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आभार सप्ताह के उद्घाटन के अवसर पर चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को संबोधित किया

  • कोविड-19 को हराने के लिए तीन स्तरीय कार्य योजना के बारे में जानकारी दी
  • "इतिहास गवाह होगा कि जब समय आया और मानवता को बचाने की जरूरत थी, तो यह डॉक्टर ही थे जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाने के लिए कदम बढ़ाए"

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के शुभ अवसर पर सभी को बधाई देते हुए, डॉ. हर्षवर्धन ने सबसे पहले कोविड योद्धाओं के बलिदान को याद किया और शोक व्यक्त किया। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, “आम तौर पर बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दिन, इस पर मेरा ज़ोर नहीं है, लेकिन इस बारे में सोचकर निराश महसूस करता हूं। हमारे चिकित्सा जगत से कई महान हस्तियों का स्वर्गवास हो गया है, इनमें से अधिकांश अपने समय से बहुत पहले ही इस दुनिया से चले गए। उनका जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और फिर भी बड़े पैमाने पर चिकित्सा समुदाय के लिए बहुत गर्व और प्रेरणा का विषय है। इतिहास गवाह है कि जब समय आया और मानवता को बचाने की जरूरत हुई, तो डॉक्टर ही थे जिन्होंने अपने कर्तव्य को निभाने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए।

अधिक जानकारी के लिए:

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1731867

 

पर्यटन उद्योग ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की वित्त मंत्रालय की ओर से घोषित योजनाओं का स्वागत किया

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 28 जून, 2021 को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारतीय अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए 6,28,993 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। देश में आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए, कई अन्य क्षेत्रों को सहायता समेत, पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भी वित्तीय सहायता की घोषणा की गई।

अधिक जानकारी के लिए:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732201

 

श्री मनसुख मांडविया ने बस्ती में एफएसीटी द्वारा आपूर्ति किए गए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया
 

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने आज वर्चुअल रूप में उत्तर प्रदेश के बस्ती स्थित ओपीईसी कैली अस्पताल में उर्वरक एवं रसायन त्रावणकोर लिमिटेड (एफएसीटी) की ओर से स्थापित पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया।

 

अधिक जानकारी के लिए:

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1731893

 

सुदृढ़, मोबाइल ऑक्सीजनी जमीनी स्तर पर ऑक्सीजन की तेज और गंभीर जरूरतों को पूरा कर सकती है

भारतीय शोधकर्ताओं ने एक सुदृढ़ और सचल मजबूत, मोबाइल समूह ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर विकसित किया है, जिसका ग्रामीण परिस्थितियों में उपयोग किया जा सकता है और जिसे आपात स्थिति में किसी भी जगह तेजी से तैनात किया जा सकता है।

कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण मेडिकल ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई थी। हालांकि, बड़े शहरों में यह संकट आपूर्ति श्रृंखला की सीमाओं से उबरते हुए त्वरित प्रतिक्रिया पर ज्यादा केंद्रित था, लेकिन छोटे शहरों और गांवों में इस संकट ने देश में चिकित्सा ऑक्सीजन के बुनियादी ढांचे की पुरानी कमी को उजागर कर दिया था।

अधिक जानकारी के लिए:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1732137

 

भारत महामारी के बाद की दुनिया में लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा: श्री पीयूष गोयल

रेल, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत महामारी के बाद की दुनिया में लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। इंडिया ग्लोबल फोरम में आज बोलते हुए, उन्होंने कहा कि हम उन देशों के साथ अधिक से अधिक जुड़ाव देख रहे हैं जिनकी राजनीतिक व्यवस्था लोकतांत्रिक है, जिसके साथ हम एक भागीदार के रूप में जुड़ सकते हैं और भरोसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत उन देशों के साथ अधिक जुड़ाव की दिशा में काम कर रहा है जिनके साथ हमारा एक साझा ईको सिस्‍टम है। वे देश जो पारदर्शी नियम आधारित व्यापार तंत्र में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत व्यापार संबंधी मामलों के लिए यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूरोपीय संघ से बात कर रहा है और उन्हें जल्दी से अंतिम रूप देने को इच्छुक है।

अधिक जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1731827

 

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारी

 

महाराष्ट्र: बुधवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,771 नए मामले सामने आए, जिसमें कुल संख्या 60,61,404 हो गई, जबकि संक्रमण से 141 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,21,945 हो गई। पिछले 24 घंटों में 10,353 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या 58,19,901 हो गई। अब राज्य में कोविड-19 के 1,16,364 सक्रिय मामले हैं।

गुजरात: बुधवार को गुजरात ने कोविड-19 के 90 नए मामले और तीन लोगों की मौतें दर्ज कीं, जिससे संक्रमण की कुल संख्या 8,23,523 और मृतकों की कुल संख्या 10,059 पहुंच गई। पिछले साल अप्रैल के बाद पहली बार गिरावट के बाद, लगातार तीसरे दिन संक्रमण की दैनिक संख्या 100 अंक से कम रही। अभी राज्य में 3,013 सक्रिय मामले हैं। गुजरात ने आज की तारीख तक कोरोना टीके की 2.50 करोड़ खुराक लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की 2,53,93,866 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल पात्र व्यक्तियों में से अब तक 40 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को पहली खुराक और 55,31,284 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

मध्य प्रदेश: बुधवार को मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 33 नए मामले और 15 अतिरिक्त मौतें दर्ज की गईं, जिससे संक्रमणों की संख्या बढ़कर 7,89,804 और मृतकों की संख्या 8,969 हो गई। पिछले 24 घंटों में कुल 78 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे मध्य प्रदेश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 7,80,265 हो गई। राज्य में अब 570 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के 52 जिलों में से 35 जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।

छत्तीसगढ़: बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोरोनावायरस मामलों की संख्या 403 बढ़कर 9,94,480 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 13,439 तक पहुंच गई। दिन भर में विभिन्न अस्पतालों से कुल 70 लोगों को छुट्टी मिलने, जबकि 282 लोगों के होम आइसोलेशन पूरा होने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 9,75,077 हो गई। राज्य में अभी कोविड-19 के मामलों की संख्या 5,964 है। छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों के लोगों को कोरोनो वायरस के खिलाफ टीके की 95.45 लाख से ज्यादा खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

गोवा: बुधवार को गोवा के कोरोना वायरस के मामले 240 बढ़ गए और कुल संख्या 1,66,689 तक पहुंच गई, जबकि 201 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हो गए। दिन भर में संक्रमण की वजह से छह अन्य लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 3,054 हो गई। मंगलवार शाम से पिछले 24 घंटों के दौरान 201 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई, जिसके बाद राज्य में स्वस्थ होने वाले मामलों की संख्या बढ़कर 1,61,361 हो गई। गोवा में अब 2,274 सक्रिय मामले हैं।

पंजाब: जांच में पॉजिटिव मिले मरीजों की कुल संख्या 5,95,609 है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,134 है। दर्ज हुई कुल मौतें 16,052 हैं। पहली खुराक (स्वास्थ्य देखभाल + फ्रंटलाइन वर्कर्स) के साथ कोविड-19 का कुल टीकाकरण 13,14,953 है। दूसरी खुराक (हेल्थकेयर + फ्रंटलाइन वर्कर्स) के साथ कोविड-19 का कुल टीकाकरण 3,36,811 है। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में पहली खुराक के साथ कुल टीकाकरण 34,31,896 है। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में दूसरी खुराक के साथ कुल टीकाकरण 6,20,036 है।

हरियाणा: जांच में अब तक पॉजिटिव मिले नमूनों की कुल संख्या 7,68,639 है। कोविड-19 के कुल सक्रिय रोगियों की संख्या 1,437 है। मृतकों की संख्या 9,431 है। अब तक टीके लगाने वाले लोगों की कुल संख्या 88,50,529 है।

चंडीगढ़: लैब से प्रमाणित कोविड-19 के कुल मामले 61,670 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 154 है। अब तक कोविड-19 संबंधी मौतों की कुल संख्या 808 है।

केरल: बुधवार को केरल में कोविड-19 के 13,658 नए मामले दर्ज किए गए। 142 अतिरिक्त मौतों के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 13,235 हो गई। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 9.71 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बीच राज्य को केंद्र से कोविड टीके की 6,34,270 अतिरिक्त खुराकें मिल गई हैं। राज्य में अब तक कुल 1,41,30,614 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें से 1,08,58,736 ने पहली खुराक और 32,71,878 ने दूसरी खुराक ली।

तमिलनाडु: राज्य में बुधवार को अतिरिक्त 4,506 लोगों को जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया, जिससे कुल संख्या बढ़कर 24,79,696 हो गई। आज की तारीख में, 38,191 लोगों का संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। राज्य ने 113 मौतें दर्ज कीं, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 32,619 हो गई। केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को जुलाई के लिए 71 लाख कोविड के टीके आवंटित किए हैं, जिसका शुक्रवार को पहला बैच मिल जाने की उम्मीद है। पुडुचेरी सरकार ने लॉकडाउन को जुलाई तक बढ़ा दिया। तमिलनाडु में अब तक कुल 1,56,42,773 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें से 1,30,73,449 ने पहली और 25,69,324 ने दूसरी खुराक ली। इसी तरह पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 5,07,394 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 4,40,326 ने पहली और 67,068 ने दूसरी खुराक ली।

कर्नाटक: 30-06-2021 के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसार, दर्ज हुए नए मामले: 3,382; कुल सक्रिय मामले: 76,505; कोविड के कारण नई मौतें: 111; कोविड की वजह से कुल मौतें: 35,040; कल लगभग 1,86,558 टीकाकरण के साथ राज्य में अब तक कुल 2,26,62,318 टीकाकरण हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: मौतों के 35 मामलों के साथ राज्य ने 97,696 नमूनों की जांच करने के बाद कोविड-19 के 3,797 नए मामले दर्ज किए। पिछले 24 घंटों में 5,498 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। कुल मामले: 18,89,513; सक्रिय मामले: 38,338; अस्पताल से छुट्टी पाने वाले: 18,38,469; मृत्यु: 12,706। कल तक राज्य में कोविड टीकों की कुल 1,57,04,570 खुराकें लगाई जा चुकी हैं, जिनमें 1,25,88,369 पहली खुराक और 31,16,201 दूसरी खुराक शामिल हैं।

तेलंगाना: कल कुल 917 नए दैनिक कोविड मामले सामने आने और 10 अतिरिक्त मौतें होने के साथ राज्य में कोविड पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,23,510 और मृतकों की संख्या 3,661 पहुंच गई। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 13,388 है। राज्य सरकार ने आज से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू करने का फैसला लिया है।

असम: बुधवार को असम में कोरोना वायरस के 2,479 नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 25,088 हो गई। पॉजिटिविटी रेट 2.71 प्रतिशत रहा।

मणिपुर: मणिपुर में संक्रमण के कुल मामलों में 592 नए मामले जुड़ गए, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने टीकाकरण कराएं अपील की है। टीका लगवाने वालों की संख्या 6,47,632 है। इनमें दूसरी खुराक लेने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 83,970 है।

मेघालय: बुधवार को मेघालय ने कोविड-19 संबंधी सात अतिरिक्त मौतें दर्ज कीं, जिससे मृतकों की कुल संख्या 838 पहुंच गई। इस बीच, एक बार फिर राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या ने नए मामलों की संख्या को पीछे छोड़ दिया। वायरस के संक्रमण से 392 मरीज स्वस्थ हो गए, जबकि 352 नए मामले सामने आए। अब सक्रिय मामले 4,216 हैं, जबकि 44,459 रोगियों को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है।

सिक्किम: बुधवार को सिक्किम ने 910 नमूनों की जांच में से कोविड-19 के 220 नए मामले मिलने की जानकारी दी, जिससे राज्य में मामलों की कुल संख्या 20,544 तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में बीमारी के कारण दो अतिरिक्त रोगियों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 307 हो गई।

त्रिपुरा: पिछले 24 घंटों में 431 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि पांच अन्य लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल पॉजिटिविटी रेट 5.12 प्रतिशत है, जबकि सबसे बुरी तरह से प्रभावित पश्चिम त्रिपुरा जिले में पॉजिटिविटी रेट 9.78 प्रतिशत दर्ज किया गया।

नगालैंड: बुधवार को नगालैंड में 128 नए मामले मिलने और दो मौतें होने के साथ कोविड-19 के मामले दोबारा बढ़ने लगे हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 1341 है, जबकि कुल संख्या बढ़कर 25,239 हो गई है।

 

महत्वपूर्ण ट्वीट्स

*****

एमजी/एएम/आरकेएस/डीसी



(Release ID: 1732232) Visitor Counter : 489