स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 33.57 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी


पिछले 24 घंटे में 48,786 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए, पिछले चार दिनों से 50,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए जा रहे हैं

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,23,257 हुई जो कुल मामलों का केवल 1.72 प्रतिशत है

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.54 प्रतिशत, लगातार 24वें दिन पांच प्रतिशत से कम

Posted On: 01 JUL 2021 10:16AM by PIB Delhi

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 33.57 करोड़ से ज्यादा हो गयी। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 44,75,791 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 33,57,16,019 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 27,60,345 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,02,12,078

 

दूसरी खुराक

72,56,031

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,75,12,765

 

दूसरी खुराक

95,16,814

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

9,16,00,418

 

दूसरी खुराक

21,82,234

आयु वर्ग 45-59 वर्ष

पहली खुराक

8,86,47,056

 

दूसरी खुराक

1,63,14,943

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

6,81,27,563

 

दूसरी खुराक

2,43,46,117

कुल

 

       33,57,16,019

 

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 48,786 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

लगातार चार दिनों से 50,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YK2W.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 5,23,257 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 13,807 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.72 प्रतिशत है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002C2IE.jpg

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से उबरने के साथ लगातार 49वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 61,588 लोग उबरे हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से12,000 से ज्यादा (12,802) अधिक लोग उबरे हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0038FIS.jpg

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,94,88,918 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 61,588लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.97प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004LU8R.jpg

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 19,21,450 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुए जांच की कुल संख्या41.20करोड़ से ज्यादा (41,20,21,494)है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 2.64 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.54 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 24 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0050C9J.jpg

***

एमजी/एएम/पीके/एसएस



(Release ID: 1731856) Visitor Counter : 603