स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड-19 टीकाकरण से जुड़ी नवीनतम जानकारी
भारत सरकार ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 32.92करोड़ से अधिक खुराकें प्रदान कीं
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 1.24 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है
प्रविष्टि तिथि:
01 JUL 2021 2:13PM by PIB Delhi
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। टीकों की अधिक उपलब्धता औरराज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों कोटीकों की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी देने के माध्यम से टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है, जिससेवे बेहतर योजना बना सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके।
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नए चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं की उत्पादित75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को इसकी (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।
भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 32.92करोड़ से अधिक खुराक(32,92,01,800) नि:शुल्क श्रेणी और राज्यों की सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 31,67,50,891 खुराकें (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार) हैं।
राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.24 करोड़ से ज्यादा (1,24,50,909)खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें लोगों को दिया जाना बाकी है।
इसके अलावा टीके की 94,66,420 से ज्यादा खुराकें प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को प्रदान कर दी जाएंगी।
****
एमजी/एएम/एचकेपी/डीसी
(रिलीज़ आईडी: 1731934)
आगंतुक पटल : 308
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Malayalam
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada