प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री के.वी. संपत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 30 JUN 2021 6:40PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत दैनिक सुधर्मा के संपादक, श्री के.वी. संपत कुमार जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

एक ट्वीट संदेश में, प्रधानमंत्री ने कहा, "श्री के.वी. संपत कुमार जी एक प्रेरक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने विशेष रूप से युवाओं के बीच संस्कृत को संरक्षित और लोकप्रिय बनाने के लिए अथक प्रयास किया। उनका जुनून और दृढ़ संकल्प प्रेरणादायक था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"  

***

एमजी/एएम/एमकेएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1731670) आगंतुक पटल : 446
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam