स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 32 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं


पिछले 24 घंटे में देश में टीके की 64.25 लाख खुराक दी गयीं

पिछले 24 घंटे में 50,040 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,86,403 हुई

लगातार 45वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 96.75 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.82 प्रतिशत, लगातार 20वें दिन पांच प्रतिशत से कम

Posted On: 27 JUN 2021 11:27AM by PIB Delhi

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 32 करोड़ को पार कर गयी जिसके साथ देश ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 42,79,210 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 32,17,60,077 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 64,25,893 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,01,96,091

 

दूसरी खुराक

72,00,994

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

1,74,36,514

 

दूसरी खुराक

93,79,246

आयु वर्ग 18-44 वर्ष

पहली खुराक

8,34,29,067

 

दूसरी खुराक

18,56,720

आयु वर्ग 45-59 वर्ष

पहली खुराक

8,68,82,578

 

दूसरी खुराक

1,46,35,430

60 वर्ष से ज्यादा

पहली खुराक

6,74,40,309

 

दूसरी खुराक

2,33,03,128

कुल

 

      32,17,60,077

 

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 50,040 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

लगातार 20वें दिन देश में कोविड-19 केनये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001O42U.jpg

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 5,86,403 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 9,162 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.94 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023F3K.jpg

 

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से उबरने के साथ लगातार 45वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 57,944 लोग उबरे हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी सेकरीब आठ हजार (7,904) ज्यादा लोग उबरे हैं।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0034R1I.jpg

 

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,92,51,029 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 57,944 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.75 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

 

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0048K9V.jpg

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 17,77,309 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुई जांच की कुल संख्या 40.42 करोड़ से ज्यादा (40,42,65,101) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 2.91 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.82 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 20 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005IAOV.jpg

***

एमजी/एएम/पीके/एसएस



(Release ID: 1730660) Visitor Counter : 406