PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 09 JUN 2021 5:38PM by PIB Delhi

 

  • लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के एक लाख से कम मामले, भारत में पिछले 24 घंटे में 92,596 नए मामले दर्ज किए गए
  • अब तक पूरे देश में कुल 2,75,04,126 लोग स्वस्थ हुए
  • पिछले 24 घंटे में 1,62,664 मरीज स्वस्थ हुए
  • लगातार 27वें दिन स्वस्थ होने वालों की संख्या दैनिक नए मामलों की संख्या से ज्यादा रही
  • रिकवरी रेट बढ़कर 94.55% हो गया
  • वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5.66%
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.66% है जो लगातार 16 दिनों से 10% से कम है
  • जांच की क्षमता को विस्तार दिया गया है, अब तक कुल 37.01 करोड़ टेक्ट किए गए हैं
  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 23.9 करोड़ खुराकें लगाई गईं

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

कोविड-19 अपडेट

  • भारत में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के दैनिक नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गई
  • भारत में 57 दिन बाद कोविड-19 के सक्रिय मामले और गिरावट के साथ 13 लाख से भी कम हो गए
  • पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 72,287 की कमी आयी
  • लगातार 27वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा रही
  • रिकवरी रेट बढ़कर 94.55 प्रतिशत पहुंचा
  • दैनिक पॉजिटिविटी रेट और गिरकर 4.66 प्रतिशत हुआ, लगातार 16वें दिन 10 प्रतिशत से कम रही
  • पिछले 24 घंटे में टीके की 27.7 लाख से ज्यादा खुराक दी गईं

भारत में पिछले 24 घंटे में देश में 92,596 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार दूसरे दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सतत और सहयोगात्मक प्रयासों का नतीजा है, जिससे भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 12,31,415 हो गयी। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 72,287 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 4.23 प्रतिशत है। साथ ही लगातार 27वें दिन भारत में बीमारी से स्वस्थ वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,62,664 लोग स्वस्थ हुए हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1725570

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को कोविड टीके की 25 करोड़ से अधिक खुराक (25,06,41,440) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 23,74,21,808 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है।

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.33 करोड़ से ज्यादा (1,33,68,727) खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा टीके की तीन लाख से ज्यादा (3,81,750) से ज्यादा खुराक प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को प्रदान कर दी जाएंगी।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1725560

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना दीपावली तक के लिए बढ़ाई गई

  • नवंबर तक 80 करोड़ लोगों को हर महीने मुफ्त खाद्यान्न मिलता रहेगा
  • एफसीआई ने पीएमजीकेएवाई के तहत सभी राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों को 69 एलएमटी मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति की
  • पीएमजीकेएवाई के अंतर्गत सभी 36 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों ने मई 2021 के लिए 100 प्रतिशत मुफ्त खाद्यान्न प्राप्त कर लिया है
  • पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा ने मई-जून, 2021 के लिए पूरा खाद्यान्न प्राप्त किया
  • भारत सरकार पीएमजीकेएवाई के तहत पूरी लागत का वहन करेगी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7 जून, 2021 को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई-3) को दीपावली तक बढ़ाने के फैसले के बारे में जानकारी दी। इसका मतलब है कि 80 करोड़ लोगों को नवंबर, 2021 तक हर महीने निश्चित मात्रा में मुफ्त खाद्यान्न मिलता रहेगा।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1725415

 

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने देश में लगभग 27600 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की

  • 392 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ियों ने देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी की
  • ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा अभी तक 1603 टैंकरों के साथ 15 राज्यों को ऑक्सीजन सहायता पहुंचाई गई
  • ऑक्सीजन एक्सप्रेस से तमिलनाडु में 3700 एमटी से ज्यादा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई गई
  • ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में क्रमशः 2700, 3000 और 3300 एमटी से ज्यादा एलएमओ की आपूर्ति की
  • महाराष्ट्र में 614 मीट्रिक टन ऑक्सीजन, उत्तर प्रदेश में लगभग 3797 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश में 656 मीट्रिक टन, दिल्ली में 5790 मीट्रिक टन, हरियाणा में 2212 मीट्रिक टन, राजस्थान में 98 मीट्रिक टन, कर्नाटक में 3341 मीट्रिक टन, उत्तराखंड में 320 मीट्रिक टन, तमिलनाडु में 3773 मीट्रिक टन, आंध्र प्रदेश में 3049 मीट्रिक टन, पंजाब में 225 मीट्रिक टन, केरल में 513 मीट्रिक टन, तेलंगाना में 2765 मीट्रिक टन, झारखंड में 38 मीट्रिक टन और असम में 400 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई

भारतीय रेल देश के विभिन्न राज्यों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति करके राहत पहुंचाने के अपने सफर को जारी रखे हुए है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस देश की सेवा में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाने में 27000 मीट्रिक टन को पार कर गई। भारतीय रेल द्वारा अभी तक देश के विभिन्न राज्यों में 1603 से अधिक टैंकरों में लगभग 27600 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाई गई है। ज्ञात हो कि 392 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ियों ने अपनी यात्रा पूरी कर विभिन्न राज्यों को सहायता पहुंचाई है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1725410

सीएसआईआर-आईआईसीटी ने 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज के संश्लेषण की जानकारी के लिए ली फार्मा लिमिटेड को प्रक्रिया का लाइसेंस दिया

सीएसआईआर की अंगीभूत प्रयोगशाला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईआईसीटी) और हैदराबाद की एकीकृत दवा कंपनी ली फार्मा ने 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज के संश्लेषण के लिए गैर-विशिष्ट लाइलेंसिंग समझौता किया है। डीआरडीओ और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज द्वारा विकसित 2-डीजी को कोविड-19 रोगियों में इस्तेमाल के लिए हाल ही में अनुमति मिली है। इसे कोविड-19 पीड़ितों के तेजी से ठीक होने में उपयोगी पाया गया है और और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने इस दवा को सैशे में लांच किया है।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1725633

स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित उच्च गुणवत्ता वाले ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की आपूर्ति भारतीय अस्पतालों में की जा रही है

उच्च गुणवत्ता वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने वाला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर अब बाजार में उपलब्ध है। एक भारतीय स्टार्टअप ने इस किफायती पोर्टेबल ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर को विकसित किया है और अब देश के विभिन्न अस्पतालों में इसकी आपूर्ति करने के लिए कॉन्सेंट्रेटर को बनाया जा रहा है। विशेष रूप से कोविड-19 की दूसरी लहर में कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल एक बड़ी चुनौती रहा है। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं एवं स्वदेशी ऑटोमेशन कंपनियों ने कोविड की इस चुनौती को स्वीकार किया और वेंटिलेटर, पोर्टेबल श्वसन सहायता उपकरण तथा अन्य संबंधित उपकरणों के नवीन डिजाइनों का निर्माण किया।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1725721

श्री किरेन रिजिजू ने कोविड-19 देखभाल के लिए 20 औषधीय पौधों पर ई-बुक को जारी किया

केंद्रीय आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज कोविड-19 उपचार के लिए 20 औषधीय पौधों पर एक ई-बुक को जारी किया। नेशनल मेडिकल प्लांट्स बोर्ड (एनएमपीबी) ने प्रमुख औषधीय पौधों और उनके उपचारात्मक गुणों के महत्व को सामने लाने के लिए एक ई-बुक "20 मेडिसिनल प्लांट्स फॉर 2021 फॉर कोविड-19 केयर" तैयारी की है। यह औषधीय पौधे देखभाल के मानकों के साथ कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन करने में उपयोगी हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1725504

 

Inputs from PIB Field Units

 

केरल: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक राज्य में 18-45 आयु वर्ग से जुड़े 1,50,66,820 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। राज्य में 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए अब तक कुल 1,07,76,871 टीके दिए जा चुके हैं। इसमें 85,82,771 पहली खुराक और 21,94,100 दूसरी खुराक शामिल हैं। इस बीच, सरकार ने उन मरीजों और वरिष्ठ नागरिकों को उनके आवास पर जाकर टीका लगाने का फैसला किया है, जो बाहर नहीं जा सकते हैं। राज्य ने मंगलवार को 15,567 कोविड-19 मामलों की पुष्टि की। राज्य में अब तक 1,43,254 सक्रिय मामले हैं। मंगलवार को वायरस से 124 लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,281 हो गई। राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 14.15% है।

तमिलनाडु: राज्य सरकार ने तमिलनाडु आवश्यक वस्तु नियंत्रण एवं मांग अधिनियम के तहत मास्क और हैंड सैनिटाइज़र सहित 15 चिकित्सा वस्तुओं को आवश्यक वस्तु घोषित कर दिया है और उनके लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) निर्धारित किया है। एमएसएमई को ऋण चुकाने से राहत देने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को 12 अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर एक साथ आने का अनुरोध किया है। तमिलनाडु में म्यूकोरमाइकोसिस के रोगियों की संख्या 1,000 से ज्यादा हो गई; म्यूकोरमाइकोसिस के इलाज के लिए राज्य को एम्फोटेरिसिन बी की 35,000 शीशियों की जरूरत है। मंगलवार को तमिलनाडु में कोविड-19 मामलों की दैनिक संख्या 18,023 हो गई। हालांकि, राज्य में 409 मौतें दर्ज होने के साथ मृतकों की संख्या 400 के पार हो गई। तमिलनाडु में अब तक 1,01,67,260 लोगों का टीकाकरण हुआ है, जिनमें से 80,60,098 को पहली और 21,07,162 को दूसरी खुराक मिली है।

कर्नाटक: 08-06-2021 के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसारदर्ज हुए नए मामले: 9,808; कुल सक्रिय मामले: 2,25,004; कोविड से मौत के नए मामले: 179; कोविड से हुई कुल मौतें: 32,099। कल लगभग 1,94,246 टीकाकरण के साथ राज्य में अब तक कुल 1,56,76,863 टीकाकरण हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण और मौतों की संख्या में भारी गिरावट आई है। 56 दिनों के बाद, दैनिक मामलों की संख्या 10 हजार की सीमा के भीतर आ गई और 42 दिनों के बाद मौतों की संख्या 200  कम हो गई है। बेंगलुरू में 50 दिनों के बाद पॉजिटिविटी रेट 3% से नीचे आ गई। राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीट्स को गुरुवार और शुक्रवार को मुफ्त टीके लगाए जाएंगे।

आंध्र प्रदेश: राज्य ने 89,732 नमूनों की जांच के बाद 7796 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए। मृतकों की संख्या 77 रही, जबकि पिछले 24 घंटों में 14,641 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। कुल मामले: 17,71,007; सक्रिय मामले: 1,07,588; अस्पताल से छुट्टी पाने वाले: 16,51,790; मृत्यु: 11,629। राज्य में कल तक कोविड टीकों की कुल 1,10,37,411 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें 84,49,909 पहली खुराक और 25,87,502 दूसरी खुराक शामिल हैं। कोविड के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी नेल्लोर जिले में शुरू हो गई है और अब तक 10 से अधिक लोगों को ये इंजेक्शन लगाए गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने अपने चिकित्सा अधिकारियों को पांच साल से कम उम्र के बच्चों की सभी माताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उनको टीके की उपलब्धता के अनुसार टीके लगाया जा सकें। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने आज सुबह से हड़ताल पर चल रहे जूनियर डॉक्टरों को चर्चा करने के लिए बुलाया है। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर प्रोत्साहन और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और टीडीएस कटौती रोकने के अलावा स्वास्थ्य बीमा और अनुग्रह राशि देने की मांग कर रहे हैं।

तेलंगाना: राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य में लॉकडाउन को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक छूट के साथ इस महीने की 9 तारीख से अगले 10 दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। कल कुल 1,897 दैनिक मामले और 15 मौतें दर्ज की गईं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 5,95,000 और मृतकों की संख्या 3409 हो गई। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 24,306 है। 94.24 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत की तुलना में राज्य में रिकवरी रेट 95.34 प्रतिशत दर्ज की गई। राज्य में उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान जारी है। विशेष अभियान को अगले शुक्रवार तक पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, क्योंकि छात्रों को अपने टीके की दूसरी कोविड खुराक लेने के लिए एक महीने तक इंतजार करना होगा।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 10,891 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 58,52,891 हो गई। मंगलवार को स्वस्थ होने के बाद 16,577 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ हुए व्यक्तियों की कुल संख्या 55,80,925 हो गई। वहीं, मृतकों की संख्या 295 बढ़कर 1,01,172 हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,67,927 है। महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 95.35 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.73 प्रतिशत है। मुंबई ने मंगलवार को कोविड-19 के कारण सात लोगों की मौत हुई, जो पिछले ढाई महीनों में सबसे कम संख्या है। इससे पहले मुंबई में महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत में 20 मार्च को सबसे कम सात मौतें दर्ज की गई थीं। मंगलवार को, मुंबई में कोविड-19 के 682 नए मामले दर्ज किए गए। बीते कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट 3 प्रतिशत से नीचे है। नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) ने बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों, जो चलने में असमर्थ हैं और बिस्तर पर हैं, की सुरक्षा के लिए बेलापुर में नर्मदा निकेतन, विश्रामधाम और पारिजात आश्रम में एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया। लाभार्थियों को सरकार के कोविन पोर्टल पर दोबारा पंजीकृत किया गया था।

गुजरात: गुजरात सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स और जिम को पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान संपत्ति कर के भुगतान से छूट दी है। इस बीच, गुजरात में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के 695 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,122 मरीज स्वस्थ हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। गुजरात में अब तक कुल 7,93,028 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट में और सुधार हुआ है और यह 96.98 प्रतिशत हो गया है। मंगलवार को 11 मरीजों की मौत हो गई। गुजरात में अभी 14,724 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 351 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच, मंगलवार को राज्य में 2,58,797 लोगों का टीकाकरण किया गया।

राजस्थान: राजस्थान सरकार ने संक्रमण के मामलों और पॉजिटिविटी रेट में गिरावट को देखते हुए राज्य में लागू कोविड-19 लॉकडाउन में कुछ छूट देने की घोषणा की है। गृह विभाग से जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत, जो 8 जून से प्रभावी हैं, राज्य में सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ शाम 4 बजे तक खुले रह सकते हैं। राजस्थान सरकार ने राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर समितियां बनाने के लिए आदेश जारी किया है, ताकि कोरोनावायरस टीकों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो चुके। ये टीमें बर्बाद हुई टीके की खुराकों के निपटान का विस्तृत ऑडिट भी करेंगी।

मध्य प्रदेश: राज्य में कोविड नियंत्रण के प्रयासों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लोगों में कोविड टीकाकरण के बारे में जागरूकता पैदा करें। उन्होंने अपने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का टीकाकरण हो और टीके की बर्बाद न हो। सात दिनों के लिए राज्य की औसत पॉजिटिविटी रेट 0.9 प्रतिशत है। राज्य के कुल सक्रिय मरीजों में से 4,521 होम आइसोलेशन में और 3,462 अस्पतालों में भर्ती हैं। अलीराजपुर, भिंड, छतरपुर, कटनी, सिंगरौली और टीकमगढ़ समेत राज्य के 6 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

छत्तीसगढ़: मंगलवार को छत्तीसगढ़ ने कोविड-19 के 1,102 नए मामले और 14 मौतें दर्ज की, जिससे संक्रमणों की संख्या बढ़कर 9,82,962 और मृतकों की कुल संख्या 13,257 हो गई। अस्पतालों से 509 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या 9,50,234 हो गई और दिन भर में 1,798 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया। अभी राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 19,471 है। छत्तीसगढ़ ने अब तक 71.51 लाख लोगों को एंटी-कोविड खुराक दी गई है। सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स और 90 फीसदी हेल्थ स्टाफ को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। वहीं, 18-44 वर्ष आयु वर्ग में 8,85,736 लोगों को टीका लगाया गया है।

गोवा: मंगलवार को गोवा में कोविड-19 के 473 नए मामले और 14 मौतें दर्ज की गईं, जिससे संक्रमणों की संख्या 1,60,284 और मृतकों की 2,859 हो गई। राज्य में स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1,51,526 हो गई, जबकि दिन भर में 957 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। तटीय राज्य में अब कोविड-19 के 5,899 सक्रिय मामले ही बचे हैं।

असम: मंगलवार को असम में कोविड-19 से 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3,948 नए मामले सामने आए। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 2.96 प्रतिशत है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को यह सुनिश्चित करने के लिए टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए हैं कि निजी अस्पताल कोविड रोगियों से ज्यादा फीस नहीं ले पाएं। गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने असम सरकार को राज्य में पोस्ट कोविड क्लिनिक बनाने के बारे में अपना जवाब देने का निर्देश दिया है, क्योंकि कोविड रोगियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद उन्हें लगातार देखभाल की जरूरत होती है।

मणिपुर: वैश्विक कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर जारी है। मणिपुर में पिछले 24 घंटों में 12 अतिरिक्त मौतों के साथ 748 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। सोमवार को एक दुखद घटनाक्रम में खंगाबोक भाग-1 खुल्लकपम लेइकाई, थौबल की एक युवती और 7 माह के एक बच्चे की मां का कोविशील्ड (कोविड-19 वैक्सीन) लगाने के तुरंत बाद निधन हो गया।

नगालैंड: गुरुवार को नगालैंड में कोविड-19 के 133 नए मामले और 3 मौतें दर्ज की गईं। सक्रिय मामलों की संख्या 4676 है, जबकि कुल मामलों की 23,051 हैं। नगालैंड में कुछ छूट के साथ लॉकडाउन जारी रह सकता है। सूत्रों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार की ओर लॉकडाउन बढ़ाने की संभावना है। किफेरे टाउन में रेंडम (यादृच्छिक) कोविड-19 टेस्टिंग की गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 9 जून को सुबह 10 बजे से सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाना है।

त्रिपुरा: पिछले 24 घंटे में 15,873 जांच में से 700 लोगों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। अगरतला नगरपालिका क्षेत्र में अभी भी पॉजिटिविटी रेट 11.99% है, जबकि राज्य में संपूर्ण पॉजिटिविटी रेट 4.41% है।

सिक्किम: सिक्किम में 3,026 सैंपल की जांच में नोवेल कोरोनावायरस के 255 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक सामने आए कोविड-19 के 17,425 मामलों में से 12,894 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अभी कोविड के 4,018 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 188 लोगों में अस्पताल में भर्ती कराने लायक गंभीर लक्षण हैं और उनमें से 22 लोगों को सीआरएच-ताडोंग और एसटीएनएम अस्पताल, गंगटोक में कोविड रोगियों के लिए बने गहन देखभाल इकाइयों (आईसीयू) में रखा गया है। सिक्किम में कोविड से अब तक 275 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 139 मौतें बीते एक महीने के दौरान और आधी मौतें दूसरी लहर में हुई हैं।

मेघालय: मेघालय में 31 दिनों के बाद दैनिक मामलों की संख्या 400 अंक से नीचे आने के साथ कोविड-19 मामलों में गिरावट का रुझान लगातार जारी है। 22 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या भी 5,000 अंक से नीचे आ गई। राज्य में कोविड के 379 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि दिन के दौरान 773 लोगों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,924 हो गई। कोविड-19 की दूसरी लहर में गिरावट का रुझान सामने आने के साथ, नॉर्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ रीजनल हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (एनईआईजीआरआईएचएमएस) महामारी की कथित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रहा है।

पंजाब: पॉजिटिव मिले रोगियों की कुल संख्या 5,82,081 है। अभी सक्रिय मामलों की संख्या 18,546 है। कुल दर्ज हुई मौतों की संख्या 15,219 है। पहली खुराक के साथ कुल कोविड-19 टीकाकरण (स्वास्थ्य देखभाल + फ्रंटलाइन वर्कर्स) की संख्या 11,57,194 है। दूसरी खुराक के साथ कुल कोविड-19 टीकाकरण (हेल्थकेयर + फ्रंटलाइन वर्कर्स) की संख्या 3,11,812 है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहली खुराक के साथ कुल टीकाकरण 30,19,909 है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहली खुराक के साथ कुल टीकाकरण 4,95,043 है।

हरियाणा: अब तक पॉजिटिव मिले नमूनों की कुल संख्या 7,63,566 है। कुल सक्रिय कोविड-19 रोगियों की संख्या 7,531 है। राज्य में मृतकों की संख्या 8,789 है। अब तक टीकाकरण कराने वाले लोगों की कुल संख्या 61,07,857 है।

चंडीगढ़: लैब से सत्यापित कोविड-19 के कुल मामले 60,778 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 685 है। अब तक कोविड-19 से हुई मौतों की कुल संख्या 779 है।

हिमाचल प्रदेश: आज की तारीख तक कोविड पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1,96,351 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,983 है। अब तक दर्ज कोविड संबंधी मौतों की कुल संख्या 3,312 है।

Important Tweets

 

******

एमजी/एएम/आरकेएस



(Release ID: 1725868) Visitor Counter : 255