प्रविष्टि तिथि:
09 JUN 2021 8:35AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना के मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है।
अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से मृतकों के नजदीकी रिश्तेदारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
***
एमजी/एएम/एकेपी