स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड राहत सहायता पर अपडेट
अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18,265 ऑक्सीजन कंसट्रेटर, 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 15,256 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी, ~ ~7.7 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन, ~12 लाख फेविपिराविर टैबलेट को शीघ्रता से वितरित किया गया/ भेजा गया है
प्रविष्टि तिथि:
30 MAY 2021 4:45PM by PIB Delhi
भारत सरकार को 27 अप्रैल, 2021 से विभिन्न देशों/संगठनों से कोविड-19 राहत चिकित्सा आपूर्तियों और उपकरणों का अंतरराष्ट्रीय सहयोग मिल रहा है। इन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तत्काल भेजा/वितरित किया जा रहा है।
27 अप्रैल, 2021 से 29 मई, 2021 तक कुल मिलाकर 18,265 ऑक्सीजन कंसट्रेटर, 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 15,256 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी, ~7.7 लाख रेमडेसिविर शीशियों, ~12 लाख फेविपिराविर टैबलेट को सड़क और वायु मार्ग के माध्यम से वितरित किया गया/भेजा गया है।
दक्षिण कोरिया, भारतीय और बहरीनी संगठनों, शंघाई में भारतीय समुदाय, यूएई में भारतीय व्यापार और पेशेवर समूह, सीट्रिप और एली लिली से 27/29 मई, 2021 को प्राप्त बड़े खेप
|
खेप
|
मात्रा
|
|
ऑक्सीजन कंसट्रेटर
|
225
|
|
बारिसिटिनिब
|
5.6 लाख टैबलेट
|
- रैपिड डायग्नोस्टिक किट भी प्राप्त किया
राहत सामग्रियों को राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और संस्थानों को तुरंत आवंटन और सुव्यवस्थित वितरण करना एक सतत प्रयास है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित आधार पर इसकी व्यापक निगरानी कर रहा है। अनुदान, सहायता और दान के रूप में बतौर अंतरराष्ट्रीय सहयोग विदेशी कोविड राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के समन्वय के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ बनाया गया है। 26 अप्रैल, 2021 से इस प्रकोष्ठ ने काम करना शुरू कर दिया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की है और 2 मई, 2021 से इसे लागू किया गया है।
*****
एमजी/एएम/एचकेपी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1722983)
आगंतुक पटल : 275