स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड राहत सामग्री की नवीनतम जानकारी


राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक 18,006 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर; 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर; 19 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट; 14,514 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी; 7 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन; 12 लाख फैवीपिराविर टैबलेट वितरित किए गए/भेजे गए


प्रविष्टि तिथि: 27 MAY 2021 2:32PM by PIB Delhi

भारत सरकार को 27 अप्रैल, 2021 से विभिन्न देशों / संगठनों से कोवड-19 राहत चिकित्सा सामग्री तथा उपकरण प्राप्त हो रहे हैं। इन सामग्रियों और उपकरणों को तेजी से राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को वितरित किए जा रहे हैं /भेजे जा रहे हैं।

27 अप्रैल, 2021 से 26 मई, 2021 तक कुल 18,006 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर; 19,085 ऑक्सीजन सिलेंडर; 19 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट; 14,514 वेंटिलेटर/बीआईपीएपी; 7 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन; 12 लाख फैवीपिराविर टैबलेट  सड़क तथा हवाई मार्गों से भेजे गए हैं।  

सिंगापुर, ब्रुनेई, ओमान, ऑनटैरियो (कनाडा), मिस्र, सिंगापुर रेडक्रॉस सोसायटी, सेवा इंटरनेशनल (ऑस्ट्रेलिया), इंडो-स्विस चैंबर ऑफ कामर्स, फोरम ऑफ इंडियन प्रोफेशनल्स (हांगकांग) तथा वोक्सवैगन (जर्मनी) से 25/26 मई 2021 को प्राप्त राहत सामग्री में निम्नलिखित शामिल हैं :

 

सामग्री

मात्रा

ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर

155

ऑक्सीजन सिलेंडर  

900

वेंटिलेटर/बीआईपीएपी/सीपीएपी

1,045

 

प्राप्तकर्ता राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थानों को प्रभावी तत्काल आवंटन और सुव्यवस्थित वितरण एक सतत कार्य है ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित आधार पर व्यापक रूप से इसकी निगरानी कर रहा है। अनुदान, सहायता और दान के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के रूप में विदेशी कोविड राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के समन्वय के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ बनाया गया है। इस प्रकोष्ट ने 26 अप्रैल, 2021 से काम प्रारंभ किया। मानक संचालन प्रक्रिया तय की गई है और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसे 2 मई, 2021 से लागू किया जा रहा है।

 

एमजी/एएम/एजी/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1722136) आगंतुक पटल : 334
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Punjabi , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam