PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 23 MAY 2021 6:48PM by PIB Delhi

 

• 21.23 लाख से अधिक जांचों के साथ, भारत ने पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक जांच करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनाया।

• दैनिक पॉजिटिविटी दर घटकर 11.34 हुई।

• कोविड-19 के 2.4 लाख मामले, 36 दिनों के बाद सबसे कम दैनिक नये मामले।

• कोविड-19 के 19.5 करोड़ से अधिक टीके लगाए।

• ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति 15000 मीट्रिक टन से ऊपर पहुंची।

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

Image

Image

 

कोविड-19 के 2.4 लाख मामले, 36 दिनों के बाद दैनिक नये मामले सबसे कम; दैनिक पॉजिटिविटी दर गिरकर 11.34 प्रतिशत पर आई

• 21.23 लाख से अधिक जांचों के साथ, भारत ने पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक जांच करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनाया।

• भारत में लगातार पांचवें दिन 20 लाख से अधिक जांच की गई हैं। भारत ने जांच करने की अपनी क्षमता जनवरी, 2020 की तुलना में उल्लेखनीय रूप से बढ़ाकर अब लगभग 25 लाख जांच प्रति दिन कर ली है।

• गिरावट की दिशा में बढ़ते हुए, दैनिक पॉजिटिविटी दर घटकर 11.34 प्रतिशत हो गई है। एक अन्य सकारात्मक घटनाक्रम में, भारत ने अब लगातार सातवें दिन तीन लाख से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए हैं।

• पिछले 24 घंटों में, 2,40,842 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए। 17 अप्रैल, 2021 के बाद से यह सबसे कम संख्या है, जब दैनिक नए मामले 2.34 लाख थे।

• भारत में कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार नौवें दिन दैनिक नए मामलों की तुलना में अधिक रही। पिछले 24 घंटों में, 3,55,102 मरीज ठीक हुए है।

• राष्ट्रीय मृत्यु दर वर्तमान में 1.13 प्रतिशत है।

• पिछले 24 घंटों में, 3,741 मौतें दर्ज की गईं।

• देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या 19.50 करोड़ से अधिक हो गई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1721056

भारत सरकार ने अभी तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की 21.80 करोड़ से अधिक खुराकें प्रदान की

टीका लगाने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 1.90 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के एक अंग के रूप में भारत सरकार सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड टीके निःशुल्क उपलब्ध करवाकर उनकी सहायता कर रही है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को इन टीकों की सीधी खरीद में भी सहायता कर रही हैI टीकाकरण इस महामारी के नियंत्रण एवं प्रबन्धन के लिए भारत सरकार की उस रणनीति का एक अभिन्न स्तम्भ है जिसमें परीक्षण, पता लगाना, उपचार एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार शामिल हैं।

इस रणनीति के अंतर्गत हर महीने केन्द्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा किसी भी औषधि निर्माता कम्पनी द्वारा निर्मित टीकों को स्वीकृति मिलने के बाद उन टीकों के 50 प्रतिशत की खरीद भारत सरकार करेगी। इन खरीदे गए टीकों को भारत सरकार पहले की तरह ही राज्य सरकारों को पूर्ण रूप से निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को निःशुल्क श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद श्रेणी के दोनों माध्यमों के अंतर्गत इन टीकों की लगभग 21.80 करोड़ (21,80,51,890) खुराकें उपलब्ध करवाई हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1721033

कोविड राहत सामग्री पर ताजा जानकारी

भारत सरकार को 27 अप्रैल, 2021 से विभिन्न देशों/संगठनों से कोविड-19 राहत चिकित्सा आपूर्तियों और उपकरणों का अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मिल रहा है। कोविड-19 प्रबंधन की दिशा में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों के सहायक के रूप में इन राहतों को तत्काल उन्हें भेजा/वितरित किया जा रहा है।

27 अप्रैल, 2021 से 22 मई, 2021 तक कुल मिलाकर 16,630 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 15,961 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 11,516 वेंटिलेटर/बीआईपीएपी, ~6.9 लाख रेमडेसिवर शीशियों को सड़क और वायु मार्ग के माध्यम से वितरित किया गया/ भेजा गया है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1721063

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं कराने पर चर्चा के लिए आयोजित राष्ट्रीय परामर्श की अध्यक्षता की

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों एवं प्रशासकों के साथ एक राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय परामर्श की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने की। इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और वस्त्र मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी, केंद्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर और शिक्षा राज्य मंत्री श्री संजय धोत्रे ने भाग लिया।

संक्षेप में, केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने परीक्षाएं कराने के प्रस्तावों पर मिले सकारात्मक सुझावों पर सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से, कोई अन्य सुझाव होने पर मंगलवार, 25 मई तक उन्हें शिक्षा मंत्रालय को भेजने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, मंत्रालय सभी सुझावों पर विचार करेगा और जल्द ही अंतिम फैसला लेगा। उन्होंने दोहराया सरकार की प्राथमिकता सुरक्षित माहौल में सभी परीक्षाओं का आयोजन करना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1721111

ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति 15000 मीट्रिक टन से ऊपर पहुंची

असम के लिए आज 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची

भारतीय रेलवे देश के विभिन्न राज्यों की मांग पर तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति के अपने अभियान पर निरंतर काम कर रहा है। भारतीय रेलवे अब तक देश के विभिन्न राज्यों को 936 से अधिक टैंकरों में लगभग 15,284 मीट्रिक टन चिकित्सा उपयोग हेतु तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति कर चुका है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि अब तक 234 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी कर ली है और विभिन्न राज्यों को ऑक्सीजन के रूप में राहत पहुंचाई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1721089

***

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1722050) Visitor Counter : 154