स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत के सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट


लगातार दूसरे दिन दैनिक नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी की संख्या अधिक रही

भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 17.5 करोड़ से अधिक

अभी तक 18-44 वर्ष के आयु समूह के 30 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाये गए

प्रविष्टि तिथि: 12 MAY 2021 12:31PM by PIB Delhi

भारत के कुल सक्रिय मामले गिरकर आज 37,04,99 तक आ गए हैं। यह अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 15.87 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 11,122 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है। यह सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन की गिरावट है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों के 82.51 प्रतिशत में 13 राज्यों की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001LYC4.jpg

पिछले 24 घंटों में राज्यों के सक्रिय मामलों में आए परिवर्तन को नीचे दिए गए ग्राफ में प्रदर्शित किया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002PKLT.jpg

नीचे दिया गया ग्राफ पिछले कुछ सप्ताहों में सक्रिय मामलों की संख्या में रोजाना होने वाले परिवर्तन को रेखांकित करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003FBYO.jpg

भारत की कुल रिकवरी आज 1,93,82,642हो चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.04 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 3,55,338 रिकवरी दर्ज की गई।

लगातार दूसरे दिन दैनिक नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी की संख्या अधिक रही।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003FBYO.jpg

नई रिकवरी के 71.58 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005BVPD.jpg

भारत सरकार ‘समग्र सरकार’दृष्टिकोण के तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को त्वरित गति से वैश्विक सहायता की डिलीवरी कर रही है जिससे कि कोविड प्रबंधन में उनके प्रयासों में तेजी लाई जा सके। भारत को वैश्विक सहायता के रूप में अभी तक प्राप्त 9,200ॅक्सीजन कंसंट्रेटर्स, 5,243क्सीजन सिलेंडर, 19क्सीजन जेनेरेशन प्लांट, 5,913 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी तथा 3.44 लाख रेमडेसिविर शीशियां राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वितरित/भेजे जा चुके हैं जिससे कि कोविड से निपटने में उनके प्रयासों को सुदृढ़ बनाया जा सके तथा उनकी सहायता की जा सके। केंद्रीय सरकार त्वरित सीमाशुल्क मंजूरियों और हवाई मार्ग तथा सड़क के उपयोग द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वैश्विक सहायता की युक्तिसंगत और शीघ्र डिलीवरी सुनिश्वित कर रही है।

दूसरी तरफ, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कवरेज के तीसरे-चरण के और विस्तार के साथ देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 17.52 करोड़ से अधिक हो गई है।

आज सुबह 7बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार,25,47,534 सत्रों के जरिये कुल मिला कर 17,52,35,991टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें 95,82,449 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि 65,39,376 एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक प्राप्त की है,1,41,49,634 एफएल्डब्ल्यू (पहली खुराक)79,52,537 एफएल्डब्ल्यू (दूसरी खुराक)18-45 आयु समूह के 30,44,463 लाभार्थियों ने पहली खुराकऔर 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 5,58,83,416 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 78,36,168 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,39,59,772 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 1,62,88,176 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है।

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक    

95,82,449

दूसरी खुराक

65,39,376

एफएल्डब्ल्यू

पहली खुराक

1,41,49,634

दूसरी खुराक

79,52,537

18.45 आयु समूह

पहली खुराक

30,44,463

45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह

पहली खुराक

5,58,83,416

दूसरी खुराक

78,36,168

60 वर्ष से अधिक    

पहली खुराक

5,39,59,772

दूसरी खुराक

1,62,88,176

कुल

 

17,52,35,991

 

अभी तक देश में लगाये गए कुल टीकों के 66.67 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0065C89.jpg

पिछले 24 घंटों में 18-45 आयु समूह के 4,79,282 लाभार्थियों ने कोविड टीके की अपनी पहली खुराक प्राप्त की और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के आरंभ से 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 30,44,463 ऐसे लाभार्थी टीकों की खुराक प्राप्त कर चुके हैं। नीचे दिया गया टेबल अभी तक 18-45 आयु समूह  के लाभार्थियों को लगाये गए कुल टीकों की संख्या प्रदर्शित करता है।

क्रम संख्या

राज्य

कुल

 

1

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

1,099

2

आंध्र प्रदेश

812

3

असम

1,22,442

4

बिहार

2,39,453

5

चंडीगढ़

2

6

छत्तीसगढ़

1,026

7

दिल्ली

4,21,487

8

गोवा

1,344

9

गुजरात

3,56,297

10

हरियाणा

3,30,236

11

हिमाचल प्रदेश

14

12

जम्मू और कश्मीर

29,659

13

झारखंड

94

14

कर्नाटक

47,627

15

केरल

586

16

लद्दाख

86

17

मध्य प्रदेश

48,985

18

महाराष्ट्र

5,96,090

19

मेघालय

4

20

नागालैंड

4

21

ओडिशा

69,018

22

पुडुचेरी

1

23

पंजाब

4,835

24

राजस्थान

4,91,826

25

तमिलनाडु

19,810

26

तेलंगाना

500

27

त्रिपुरा

2

28

उत्तर प्रदेश

2,17,292

29

उत्तराखंड

34,157

30

पश्चिम बंगाल

9,675

 

कुल

30,44,463

पिछले 24 घंटों के दौरान 24.4 लाख से अधिक टीकों की खुराकें दी गईं।

टीकाकरण अभियान के 116वें दिन (11 मई,2021) को 24,46,674 टीके लगाये गए। 18,543 सत्रों में 10,92,452 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई तथा 13,54,222 लाभार्थियों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की।

11 मई,2021 (दिन 116)

एचसीडब्ल्यू          

पहली खुराक         

17,147

दूसरी खुराक

32,699

एफएल्डब्ल्यू

पहली खुराक

90,338

दूसरी खुराक

96,445

18.45 आयु समूह

पहली खुराक

4,79,282

45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह

पहली खुराक

3,58,076

दूसरी खुराक

6,19,017

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

1,47,609

दूसरी खुराक

6,06,061

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

10,92,452

दूसरी खुराक

13,54,222

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 3,48,421 नए मामले दर्ज किए गए।

पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किए गए नए मामलों के 71.22 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

महाराष्ट्र ने 40,956 मामलों के साथ दैनिक नए मामलों की सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 39,510 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है जबकि केरल ने37,290 नए मामले दर्ज कराये हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0076HMP.jpg

नीचे दिया गया ग्राफ देश में दैनिक नए मामलों तथा दैनिक जांचों की ट्रैजेक्टरी रेखांकित करता है

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00825BR.jpg

राष्ट्रीय मृत्यु दर वर्तमान में 1.09 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 4,205 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों के 73.17 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (793) दर्ज की गईं जबकि 480 दैनिक मौतों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर रहा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009SOT4.jpg

 

एमजी/एएम/एसकेजे/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1717974) आगंतुक पटल : 387
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam