प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी

प्रविष्टि तिथि: 27 APR 2021 11:01AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा, 'हनुमान जयंती का पावन अवसर भगवान हनुमान की करुणा और समर्पण भाव को याद करने का दिन है। मेरी कामना है कि कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में निरंतर उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहे। साथ ही उनके जीवन और आदर्शों से हमेशा प्रेरणा मिलती रहे।'

***

एसजी/एएम/एएस/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1714328) आगंतुक पटल : 228
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam