प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 25 APR 2021 11:15AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश हमें शांति और आत्मसंयम की सीख देता है।  महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और हमारे प्रयासों में सफलता के लिए प्रार्थना की।

                             ******

एमजी/एएम/एजे

 


(रिलीज़ आईडी: 1713928) आगंतुक पटल : 379
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam