स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कुल टीकाकरण की संख्या ने 13.83 करोड़ के आंकड़े को पार किया


पिछले 24 घंटों में 29 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया

पिछले 24 घंटों में 2.19 लाख से ज्यादा रोगी स्वस्थ हुए

मृत्यु दर के मामले घटकर 1.14 प्रतिशत पर पहुँचे

पिछले 24 घंटों में 11 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से किसी की भी कोविड-19 के कारण मृत्यु की सूचना नहीं

Posted On: 24 APR 2021 11:24AM by PIB Delhi

दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, देश में आज कोविड-19 के लिए टीकाकरण करने वालों की कुल संख्या 13.83 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 19,80,105 सत्रों के माध्यम से कुल 13,83,79,832 वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें 92,68,027 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है और 59,51,076 एचसीडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है। 1,18,51,655 एफएलडब्ल्यू को पहली खुराक जबकि 61,94,851 एफएलडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी गई है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,91,45,265 लाभार्थियों को पहली खुराक और 71,65,338 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। 45 से 60 वर्ष के 4,66,71,540 लाभार्थियों को पहली खुराक 21,32,080 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है।

 

एचसीडब्ल्यू

एफएलडब्ल्यू

45 से 60 वर्ष आयु समूह

60 वर्ष से अधिक

 

कुल

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

92,68,027

59,51,076

1,18,51,655

61,94,851

4,66,71,540

21,32,080

4,91,45,265

71,65,338

13,83,79,832

 

देश में अब तक दी गई कुल खुराकों में से आठ राज्यों की भागीदारी 58.92 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0016FGK.jpg

पिछले 24 घंटों में 29 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया।

 

टीकाकरण अभियान (23 अप्रैल, 2021) के 98वें दिन के अनुसार,  26,927 सत्रों में 18,63,024 लाभार्थियों को पहली खुराक के रूप में 29,01,412 खुराक दी गईं जबकि 1038388 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

 

तिथि: 23 अप्रैल, 2021 (दिवस-98)

एचसीडब्ल्यू

एफएलडब्ल्यू

45 से 60 वर्ष आयु समूह

60 वर्ष से अधिक

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

25,663

46,337

1,19,696

1,17,591

11,07,210

2,30,784

6,10,455

6,43,676

18,63,024

10,38,388

 

भारत में आज कुल स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 1,38,67,997 है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.49 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 2,19,838 रोगी स्वस्थ हुए।

दस राज्यों में नई स्वस्थ हुए मामलों का भाग 82.94 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002ZT5E.jpg

 

पिछले 24 घंटों में 3,46,786 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान सहित दस राज्यों में नए मामलों का 74.15 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 66,836 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 36,605 और केरल में 28,447 नए मामले सामने आए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003R94F.jpg

 

बारह राज्यों, जैसा कि नीचे दर्शाया गया है, दैनिक नए मामलों में वृद्धि की ओर प्रक्षेपवक्र प्रदर्शित कर रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZBT2.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005S3GY.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006ENRZ.jpg

 

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 25,52,940 तक पहुंच गया है। इसमें अब देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 15.37 प्रतिशत शामिल है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 1,24,324 मामलों की संख्या दर्ज की गई।

नीचे दिए गए ग्राफ में पिछले एक वर्ष में सक्रिय मामलों के प्रक्षेपवक्र को दर्शाया गया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007J5Z0.jpg

सात राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात और केरल में भारत के कुल सक्रिय मामलों का 66.66 प्रतिशत दर्ज किया गया हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008BT5W.jpg

 

राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की जा रही है और वर्तमान में यह 1.14 प्रतिशत है।

 

पिछले 24 घंटों में 2,624 मृत्यु दर्ज की गई हैं।

दस राज्यों से नई मृत्यु का हिस्सा 82.28 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में अधिकतम मृत्यु (773) दर्ज की गई है। दिल्ली में रोजाना 348 मृत्यु हो रही हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0092KJC.jpg

 

ग्यारह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से पिछले 24 घंटों में किसी की भी कोविड-19 के कारण मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। इनमें लद्दाख (यूटी), दमन और दीव एवं दादर एवं नागर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, लक्षद्वीप, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह एवं अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

 

***

एमजी/एएम/एसएस/डीवी



(Release ID: 1713775) Visitor Counter : 252